आसनसोल स्टेशन में होंगे दस

Updated:
विज्ञापन

सुविधा. आसनसोल रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर खुलेंगे मॉड्यूलर स्टॉल आसनसोल : इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिस्ट कॉरपोरेशन ( आइआरसीटीसी) ने रेल यात्रियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आसनसोल रेल मंडल के केटेगरी ‘ए’ और केटेगरी ‘बी’ के स्टेशनों पर मॉड्यूलर स्टॉल लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आसनसोल मंडल […]

विज्ञापन
सुविधा. आसनसोल रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर खुलेंगे मॉड्यूलर स्टॉल
आसनसोल : इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिस्ट कॉरपोरेशन ( आइआरसीटीसी) ने रेल यात्रियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आसनसोल रेल मंडल के केटेगरी ‘ए’ और केटेगरी ‘बी’ के स्टेशनों पर मॉड्यूलर स्टॉल लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आसनसोल मंडल के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आगामी मार्च महीने तक इन स्टॉलों का संचालन शुरू होने की संभावना है.
सूत्रों ने बताया कि अधिसंख्य यात्रियों को स्टेशन के विभिन्न स्टॉलों से खाद्य सामग्री लेनी पड़ती है.
लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी खाद्य सामग्री बेहतर गुणवत्ता की नहीं होती है. इन सामग्रियों को खुले में रखा जाता है तथा इनकी गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए कोई सार्थक पहल ही होती है. इस स्थिति से निपटने के लिए रेलवे बोर्ड ने आइआरसीटीसी के माध्यम से विभिन्न विकसित स्टेशनों में मॉड्यूलर स्टॉल स्थापित करने का निर्णय लिया है.
कई स्टेशनों पर इसके काफी सकारात्मक रेसपांस मिले हैं. इसके बाद आसनसोल रेल मंडल के केटेगरी ‘ए’ और केटेगरी ‘बी’ के स्टेशनों पर इन स्टॉलों के लगाने की निविदा जारी कर दी गयी है. इन स्टॉलों में 80 फीसदी खाद्य सामग्रियां प्री-पैक रहेगी जबकि 20 फीसदी खाद्य सामग्री ताजा बना कर रखी जायेगी. खाद्य सामग्री पूरी तरह से गुणवत्ता युक्त व ताजा रहेगी. इसके कारण किसी तरह की बदहजमी या साइड इफैक्ट की आशंका नहीं रह जायेगी.
उन्होंने कहा कि केटेगरी ‘ए’ में शामिल आसनसोल स्टेशन पर ऐसे दस स्टॉल लगाये जाने हैं. इनमें से प्लेटफॉर्म संख्या एक व दो में तीन, प्लेटफॉर्म संख्या तीन व चार में तीन, प्लेटफॉर्म संख्या पांच व छह में तीन तथा प्लेट फॉर्म संख्या सात पर एक स्टॉल स्थापित किया जायेगा.
इसी केटेगरी के जसीडीह स्टेशन पर कुल पांच ऐसे स्टॉल लगाये जायेंगे. वहां एक नंबर प्लेटफॉर्म पर दो, दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर एक, चार नंबर प्लेटफॉर्म पर एक तथा पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर एक स्टॉल लगाया जायेगा. दुर्गापुर स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मो पर कुल पांच ऐसे स्टॉल लगाये जाने हैं. इनमें से एक नंबर प्लेटफॉर्म पर दो , दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर दो तथा चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर एक स्टॉल लगेगा. मधुपुर स्टेशन के तीन व चार नंबर प्लेटफॉर्म पर ऐसे दो स्टॉल स्थापित होने हैं.
सूत्रों ने कहा कि केटेगरी ‘बी’ के स्टेशन चित्तरंजन में ऐसे पांच स्टॉल लगेंगे. इसमें एक नंबर प्लेटफॉर्म पर दो तथा दो व तीन नंबर प्लेट फॉर्म पर तीन स्टॉल होंगे. रानीगंज स्टेशन पर पांच स्टॉल स्थापित होंगे. इनमें से चार नंबर प्लेटफॉर्म पर दो, तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर एक तथा एक व दो नंबर प्लेटफॉर्म पर दो स्टॉल लगेंगे. पानागढ़ स्टेशन पर चार ऐसे स्टॉल होंगे. इनमें तीन व चार नंबर प्लेटफॉर्म पर दो तथा एक व दो नंबर प्लेटफॉर्म पर दो स्टॉल होंगे.
जबकि बैद्यनाथ धाम स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर एक स्टॉल होगा. पहले चरण में कुल 35 स्टॉल स्थापित होंगे. इनके रेसपांस देखने के बाद अन्य स्टेशनों पर भी इसे स्थापित किया जायेगा. इसके संचालन का कार्य निजी एजेंसियों को सौंपा जायेगा तथा इसमें उपलब्ध खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर इन एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola