अपनों ने साजिश कर फंसाया

Updated:
विज्ञापन

षडयंत्र. तृणमूल नेता नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती की िगरफ्तारी पर बोले िपता व बेटी हरिपुर : गिरफ्तार तृणमूल नेता नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के पिता अरिंदम चक्रवर्ती ने कहा कि उनके बेटे को उसके ही लोगों ने फंसाया है. वे अपनी पत्नी की इलाज के लिये चेन्नई जा रहे थे. डॉक्टर से एप्वाइंटमेंट भी था. वह भला अपने […]

विज्ञापन
षडयंत्र. तृणमूल नेता नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती की िगरफ्तारी पर बोले िपता व बेटी
हरिपुर : गिरफ्तार तृणमूल नेता नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के पिता अरिंदम चक्रवर्ती ने कहा कि उनके बेटे को उसके ही लोगों ने फंसाया है. वे अपनी पत्नी की इलाज के लिये चेन्नई जा रहे थे. डॉक्टर से एप्वाइंटमेंट भी था. वह भला अपने साथ हथियार क्यों ले जायेगा? उनकी लोकप्रियता और पार्टी में उसकी पकड़ से कुछ लोगों को नाराजगी थी. उन्होंने साजिश कर फंसाया. वह भी उसके बैग में हथियार रखकर. सामने विधानसभा चुनाव है. और उन्हें लगता है कि उनके बेटे को पांडेश्वर से विधानसभा चुनाव में टिकट मिल सकता था. ऐसी घटना कर उनका टिकट काटने की योजना बनायी गयी.
श्री चक्रवर्ती की बड़ी बेटी सुदेशना चक्रवर्ती ने कहा कि उनके पिता उसकी मां का इलाज कराने जा रहे थे. मां अनुभा चक्रवर्ती दिल की मरीज है. पिताजी की गिरफ्तारी से मां की स्थिति और खराब हो गयी है. पिछले सप्ताह पिता के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने रैली निकाली थी. उनके पिता के साथ पांडेश्वर की जनता है. फिर उन्हे हथियार रखने की क्या आवश्यकता होगी?
तृणमूल जिलाध्यक्ष का टिप्पणी से इंकार
इस संबंध में तृणमूल नेताओं ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. दुर्गापुर शिल्पांचल तृणमूल के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है.
उनकी गिरफ्तारी कोलकाता में हुयी है. कोलकाता के नेता या फिर श्रम मंत्री मलय घटक ही इस मामले में कोई टिप्पणी कर सकते हैं. कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस (केकेएससी) के महासचिव हरेराम सिंह ने भी कुछ बोलने से इंकार कर दिया. पांडेश्वर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक सचिव रामचरित्र पासवान ने कहा कि यह साजिश है. नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को फंसाने का और यह तृणमूल का ही कोई लोग है, जो उनके साथ रहता था और उनके खिलाफ ही विरोधी के साथ मिलकर साजिश रचता रहा. इसलिये उच्च नेतृत्व को इसकी जांच करानी चाहिए.
राजनीतिक जीवन पर लग सकता है विराम
जिला परिषद कर्माध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की चर्चा पूरे कोयलांचल में राजनीतिक गलियारों में होती रही. तृणमूल नेताओं में से अधिसंख्य का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पांडेश्वर क्षेत्र से उनकी उम्मीदवारी तय मानी जा रही थी. लेकिन पार्टी में उनकी दबंग छवि को देखते हुए उनके खिलाफ लॉबिंग भी काफी हो रही थी.
विपक्षी पार्टियों के खिलाफ श्री चक्रवर्ती काफी आक्रामक रहते हैं. कोलियरी क्षेत्रों में उनका काफी आतंक चलता है. वामपंथी ट्रेड यूनियनों को अस्तित्व बचाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. आइएनटीटीयूसी के नेताओं को भी उनसे काफी परेशानी होती है. तृणमूल नेताओं का कहना था कि इस घटना के बाद उनकी राजीतिक जीवन को झटका लग सकता है.
क्योंकि पार्टी नेतृत्व इस समय ऐसे तत्वों को खुलेआम संरक्षण नहीं दे सकता है. पार्टी के महासचिव व शिक्षा मंत्री पार्थो चटर्जी ने कहा कि इस मामले से पार्टी का कुछ लेना-देना नहीं है. हथियार लेकर चलना अपराध है. कानून अपना कार्य करेगा. गलती की है तो सजा भी भुगतना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola