कांग्रेस नेता समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : नववर्ष के पहले दिन कांग्रेस के पूर्व पार्षद शिव प्रसाद वर्मन, समाजवादी पार्टी के नेता कंचन सिन्हा ने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया. शुक्रवार को गिरजा मोड़ स्थित दुर्गा मार्केट के समीप भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सह सांसद बाबुल सुप्रियो ने इन्हें पार्टी का झंडा […]
विज्ञापन
आसनसोल : नववर्ष के पहले दिन कांग्रेस के पूर्व पार्षद शिव प्रसाद वर्मन, समाजवादी पार्टी के नेता कंचन सिन्हा ने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया. शुक्रवार को गिरजा मोड़ स्थित दुर्गा मार्केट के समीप भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सह सांसद बाबुल सुप्रियो ने इन्हें पार्टी का झंडा थमाकर पार्टी में शामिल किया.
सांसद श्री सुप्रियो ने इस दौरान कहा कि आसनसोल के विकास पर ध्यान देने की जरूरत है. मौके पर उन्होंने पार्टी कर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. मौके पर जिलाध्यक्ष तापस राय, उपाध्यक्ष सुब्रत घांटी, जिला सचिव प्रशांत चक्रवर्ती, आसनसोल मंडल अध्यक्ष सह पार्षद भृगु ठाकर, पार्षद आशा शर्मा समेत काफी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे.
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शिव प्रसाद बर्मन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यो से वो काफी प्रभावित हुए हैं.
इस वजह से ही उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया. उन्होंने बताया कि जिस वार्ड से वो पार्षद रह चुके हैं, वहां भाजपा का दबदबा है. आसनसोल में भाजपा को शक्तिशाली बनाने में वो हर संभव प्रयास करेंगे. श्री बर्मन के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को वर्ष के पहले दिन ही बड़ा झटका लगा है.
21 सदस्यीय भाजपा जिला कमेटी गठित
आसनसोल. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के निर्देश के बाद आसनसोल जिलाध्यक्ष तापस राय ने शुक्रवार को 21 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन कर इसे सार्वजनिक किया. कमेटी में पुराने पदाधिकारियों के साथ कई नये चेहरों को भी शामिल किया गया है.
अध्यक्ष श्री राय, जिला उपाध्यक्ष – डॉ प्रमोद पाठक, शिवशंकर चक्रवर्ती, अजय कुशवाहा, रेखा भट्टाचार्य, पवन सिंह, सभापति सिंह, अमल राय व सुब्रत घांटी, जिला महासचिव – डॉ अजय पोद्दार, लखन घोरूल व घनश्याम राम, जिला सचिव – उमेश मिश्र, प्रशांत चक्रवर्ती, तपन मंडल, सरोज मंडल, शिवराम बर्मन, अपूर्व हाजरा, अमिताभ बनर्जी व रमन शर्मा तथा कोषाध्यक्ष – उपासना उपाध्याय बनायी गयी हैं.
जिलाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उन्होंने जिला कमेटी का गठन कर अनुमोदन के लिए प्रदेश कार्यालय भेजा था. अनुमोदन मिलने के बाद इसे जारी किया गया. संगठन को शक्तिशाली बनाने के लिये पुराने पदाधिकारियों के साथ नये चेहरे को शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










