नये साल में लें संकल्प एक बुराई छोड़ने का
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : नये साल में खुशियां मनाने को हर कोई तैयार हैं. प्लानिंग जोरों पर है, मन में कई अरमान हैं. और इन अरमानों को पूरा करने के लिये सब बेकरार हैं. नये साल को नये तरीके से मनाना हैं. नया साल बस एक उत्सव का कारण न बन कर रह जाये, इसके लिए लोग […]
विज्ञापन
आसनसोल : नये साल में खुशियां मनाने को हर कोई तैयार हैं. प्लानिंग जोरों पर है, मन में कई अरमान हैं. और इन अरमानों को पूरा करने के लिये सब बेकरार हैं. नये साल को नये तरीके से मनाना हैं. नया साल बस एक उत्सव का कारण न बन कर रह जाये, इसके लिए लोग न्यू इयर रिजोल्यूशन (संकल्प) भी लेते हैं.
जैसे आप में अगर कोई ऐब हो, बुरी आदत हो, तो आप यह कसम खाते हैं कि नये साल से वह आदत छोड़ देंगे. वैसे ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कुछ खास चीज करना चाहते, पर वे डर या आलस के कारण पूरा नहीं कर पाते, जैसे ड्राइविंग सीखना, स्वीमिंग सीखना, पेंटिंग करना, सिंगिंग करना या और भी बहुत कुछ सीखना चाहते हैं, पर शुरुआत आनेवाले कल पर छोड़ देते हैं.
रिजोल्यूशन पहले दिन से
अगर आप सच में चाहते हैं कि आपने जो रिजोल्यूशन पूरा करने के बारे में सोचा है, वह पूरा भी हो, तो आपको पहले दिन से ही शुरुआत करनी होगी. आप यह नहीं कह सकते है कि आज तो फस्र्ट जनवरी है, छुट्टी और मौज मस्ती का दिन हैं. इसलिये रिजोल्यूशन को कल से पूरा करेंगे, क्योंकि यह कल कभी नहीं आता. ये चीजें सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं, युवाओं और वरिष्ठ लोगों पर भी काम करता हैं.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
रिजोल्यूशन को पूरा करने के बारे में एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि कई लोग अपनी रिजोल्यूशन भूल जाते हैं. साल की शुरुआत में ही उन्हें याद नहीं रहता कि उनका रिजोल्यूशन क्या हैं. ये किस चीज को शुरु करने और किस काम को खत्म करने की रिजोल्यूशन लिया था. इसके लिये लोगों को पेशेंस की जरुरत है.
ज्यादातर लोगों में होता हैं कि अचानक कुछ नये काम को शुरू और किसी पुरानी आदतों को खत्म करने में परेशानी हो रही है. इसके लिये हम किसी फ्रेंड या फैमिली का साथ ले सकते है. जो हमें हमेशा याद दिलाये कि यह काम आपने शुरू किया था. आप उस काम को पिछले साल में ही करना छोड़ दिये थे. इससे आपको रिजोल्यूशन को पूरा करने में सहायता मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










