आइसीआइसीआइ बैंक से मिलेंगे अब यात्रियों को रेलवे के ई-टिकट

Updated:
विज्ञापन

– आइआरसीटीसी के साथ बैंक ने किया अनुबंध – दो साइटों पर जा कर करना होगा अपना निबंधन – उक्त बैंक का ग्राहक न होने पर भी मिलेगी सुविधा आसनसोल. आइसीआइसीआइ बैंक की वेबसाइट के माध्यम से अब रेलवे की ई-टिकट की खरीदारी की जा सकती है. इस संबंध में बैंक ने रेलवे के ई-टिकटिंग […]

विज्ञापन

– आइआरसीटीसी के साथ बैंक ने किया अनुबंध

– दो साइटों पर जा कर करना होगा अपना निबंधन

– उक्त बैंक का ग्राहक न होने पर भी मिलेगी सुविधा

आसनसोल. आइसीआइसीआइ बैंक की वेबसाइट के माध्यम से अब रेलवे की ई-टिकट की खरीदारी की जा सकती है. इस संबंध में बैंक ने रेलवे के ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म आइआरसीटीसी के साथ करार किया है.

बैंक की ओर से कहा गया है कि वह जल्द ही अपने मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन और प्रीपेड डिजिटल वॉलेट पर रेल टिकटों की बुकिंग की सुविधा शुरू करनेवाला है. इसके लिए सबसे पहले उपभोक्ता को आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

इसके बादबैंक की वेवसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. तब ही वह इस सुविधा का लाभ उठा पायेगा. हालांकि यह सुविधा आइसीआइसीआइ बैंक के ग्राहकों तक ही सीमित नहीं रहेगी. अगर यात्री आइसीआइसीआइ बैंक के ग्राहक नहीं भी हैं तो भी वे इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे. इसके लिए किसी बी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से इस बैंक की वेवसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा.

रिटायरिंग रूम की बुकिंग आइआरसीटीसी से

आसनसोल सहित देश भर के प्रमुख स्टेशनों के रिटायरिंग रूम की बुकिंग आआिरसीटीसी की वेवसाइट से शुरू होगी. इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी किया है. निदेशक ट्रैफिक कमर्शियल एसके अहिरवार के हस्ताक्षर से जारी उक्त सर्कुलर को पूर्व रेलवे के जोनल कार्यालय समेत देश भर के सभी चीफ कमर्शियल मैनेजरों को भेजा गया है.

तत्काल शुल्क हो गया महंगा

तत्काल सेवा पर लगनेवाले शुल्क में रेलवे प्रशासन के स्तर से की गयी वृद्धि गुरुवार से प्रभावी हो गयी है.

रेलवे ने अलग-अलग क्लास में दस से तीस फीसदी तक तत्काल शुल्क में बढ़ोत्तरी की है. इसके तहत सेकेंड सीटिंग के तत्काल शुल्क में बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है. इसके लिए न्यूनतम 10 रुपये तथा अधिकतम 15 रुपये का शुल्क लगता है. जबकि स्लीपर क्लास में न्यूनतम एक सौ तथा अधिकतम दो सौ रुपये का तत्काल शुल्क देना होगा. इससे पहले स्लीपर क्लास में न्यूनतम शुल्क 90 रुपये और अधिकतम शुल्क 175 रुपये लगता था.

एसी चेयर कार के लिए न्यूनतम एक सौ रुपये और अधिकतम दो सौ रुपये का तत्काल शुल्क लगता था. अब न्यूनतम शुल्क 125 रुपये तथा अधिकतम 225 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा. एसी थ्री टीयर में न्यूनतम तत्काल शुल्क अब न्यूनतम तीन सौ रुपये तथा अधिकतम शुल्क चार सो रुपये का भुगतान करना होगा. पहले न्यूनतम शुल्क ढ़ाई सौ रुपये तथा अधिकतम तत्काल शुल्क साढ़े तीन सौ रुपये लगता था.

एसी टू टीयर में न्यूनतम चार सौ रुपये तथा अधिकतम पांच सौ रुपये का तत्काल शुल्क देना होगा. इससे पहले न्यूनतम तत्काल शुल्क तीन सौ रुपये तथा अधिकतम शुल्क चार सौ रुपये लगता था. एक्सक्यूटिव क्लास में पहले न्यूनतम तत्काल शुल्क तीन सौ रुपये तथा अधिकतम शुल्क चार सौ रुपये लगता था. यह बढ़ कर न्यूनतम चार सौ रुपये तथा अधिकतम पांच सौ रूपये कर दिया गया है.

रेलवे में निकली 18 हजार पदों की बहाली

मैट्रिक, इंटर व स्नातक पास बेरोजगारों के लिए रेलवे में सहायक स्टेशन मैनेजर समेत विभिन्न पदों के लिए 18,252 बहाली निकली है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के माध्यम से जोनल स्तर पर यह बहाली होगी. इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. 25 जनवरी की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा सकेंगे. इस संबंध में 26 दिसंबर को रोजगार समाचार के साथ-साथ डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियन रेलवे डॉट जीओवी डॉट इन पर बहाली के नियम शत्तरे की जानकारी मिल सकती है.

सहायक स्टेशन मैनेजर के 5942 पद, कमर्शियल अप्रेंटिस के 703 पद, ट्रैफिक अप्रेंटिस के 1645 पद, इंक्वायरी कम रिजव्रेशन क्लर्क के 127 पद, गुड्स क्लर्क के 7,591 पद, जूनियर एकाउंट्स कम टाइपिस्ट के 1,205 पद, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 869 पद, ट्रैफिक असिस्टेंट के 166 पद तथा सीनियर टाइम कीपर के चार पद रिक्त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola