नगर निगम के दस बोरो चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 106 वार्डो के लिये गठित दस बोरो कमेटियों के चेयरमैन का चुनाव बुधवार को नगर निगम के एक्सक्यूटिव हॉल में हुआ. वाममोर्चा पार्षदों के पूर्व घोषित बहिष्कार व विपक्षी कांग्रेस, भाजपा के स्तर से प्रत्याशी न दिये जाने की स्थिति में तृणमूल के सभी दस मनोनीत बोरो चेयरमैन का […]

विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 106 वार्डो के लिये गठित दस बोरो कमेटियों के चेयरमैन का चुनाव बुधवार को नगर निगम के एक्सक्यूटिव हॉल में हुआ. वाममोर्चा पार्षदों के पूर्व घोषित बहिष्कार व विपक्षी कांग्रेस, भाजपा के स्तर से प्रत्याशी न दिये जाने की स्थिति में तृणमूल के सभी दस मनोनीत बोरो चेयरमैन का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ.
नामांकन की औपचारिकता के बाद ही उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया. मौके पर चुनाव अधिकारी के रूप में निगम अधिकारी माधव बनर्जी, निगम के राजस्व अधिकारी श्यामा प्रसाद मुखर्जी, कार्यालय अधीक्षक तरूण बनर्जी, कार्यालय सहायक तपन भद्र उपस्थित थे.
निर्धारित समयानुसार बोरो कमेटी एक के लिये पार्षद पंपा चंद्र भटटाचार्जी, पार्षद गीता कोड़ा, पार्षद कार्तिक धीवर, पार्षद शेख शानदार, पार्षद राम चंद्र नोनिया, पार्षद प्रभात कुमार बनर्जी, पार्षद राखी कर्मकार, पार्षद बातुल रजक, पार्षद बेबी बाउरी, पार्षद समरजीत गोस्वामी उपस्थित हुए.
पार्षद तापस कवि, पार्षद उषा पासवान अनुपस्थित रही. निर्विरोध रूप से पार्षद शेख शानदार बोरो चेयरमैन चुने गये. समर्थकों ने बाहर आने पर उनका जोरदार स्वागत किया. शेख शानदार ने बताया कि चेयरमैन के रूप में वे अपने बोरो पार्षदों को साथ बैठक कर विकास कार्यो की सूची बनायेंगे. इसके बाद इलाकों में शानदार विकास कार्य किया जायेगा. बोरो दो नंबर कमेटी के लिये पार्षद कंचन कांति तिवारी, पार्षद श्यामा उपाध्याय, पार्षद सीमा सिंह, पार्षद प्रतिमा मुखी, पार्षद संगीता शारदा, एमएमआइसी दिव्येंदु भगत, एमएमआइसी पूर्ण शशि राय हॉल में पहुंचे. पार्षद नरेन बाउरी, पार्षद सचैता पाल, पार्षद मोइम खान अनुपस्थित रहे. संगीता शारदा निर्विरोध बोरो चेयरमैन चुनी गयी.
तीन नंबर बोरो के लिये पार्षद विवेक बनर्जी, पार्षद नरेंद्र मुमरु, एएमएमआइसी श्याम सोरेन, पार्षद नसीम अंसारी, पार्षद नूर रफत परवीन, पार्षद दीपक कुमार साव , पार्षद गुलाम सरवर, निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी चुनाव हॉल पहुंचे. वामो पार्षदों ने बहिष्कार किया. वार्ड 28 के पार्षद गुलाम सरवर निर्विरोध बोरो चेयरमैन चुने गये.
समर्थकों ने सम्मानित किया. उन्होंने बताया कि सभी पार्षदों से मिल कर बोरो इलाके की समस्याओं का समाधान करेंगे. बोरो नंबर चार के लिए पार्षद उषा सिंह, पार्षद भृगु ठाकुर, पार्षद ओमियो दां, पार्षद आशा शर्मा, पार्षद उमा सर्राफ, पार्षद दयामय राय, पार्षद शिखा घटक चुनाव हॉल में पहुंची. पार्षद दिलीप चक्रवर्ती, पार्षद गुरूदास चटर्जी, पार्षद अल्पना बनर्जी अनुपस्थित रहीं. वार्ड संख्या 45 के पार्षद दयामय राय निर्विरोध चेयरमैन चुने गये. बोरो पांच के लिये पार्षद श्रवणी मंडल, पार्षद इम्यानूल व्हीलर(बापी), पार्षद अनिर्वाण दास (अनिमेष), पार्षद सीके रेशमा, पार्षद देवाशीश बनर्जी, पार्षद बबिता दास, पार्षद स्वपन बनर्जी, पार्षद कल्याण दास गुप्ता, पार्षद दीपा चक्रवर्ती हॉल पहुंचे. एमएमआइसी अभिजीत घटक, पार्षद कविता घोष अनुपस्थित थी. वार्ड 22 के पार्षद अनिर्वाण निर्विरोध रूप से चेयरमैन चुने गये. उन्होंने कहा कि विकास कार्य तेज गति से होगा.
योजनाबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान होगा. बोरो संख्या छह के लिये मेयर जितेंद्र तिवारी, पार्षद विश्वजीत राय चौधरी, पार्षद विनोद यादव, पार्षद नरगिस बानो, पार्षद मधुमिता बनर्जी, पार्षद शिवदास चटर्जी, पार्षद मानस दास, पार्षद सुकुल हेम्ब्रम हॉल पहुंचे. पार्षद तापस बनर्जी अनुपस्थित थे. वार्ड संख्या 86 से पार्षद मानस दास निर्विरोध चेयरमैन चुने गये. उन्होंने कहा कि सभी वार्डो में समान रूप से कार्य किया जायेगा.
जनता को बेहतर परिसेवा दी जायेगी. बोरो संख्या सात के लिये पार्षद ममता मंडल, पार्षद समित माजी, पार्षद सबरी माजी, पार्षद श्रवण साह, एमएमआइसी अंजना शर्मा, पार्षद सोना गुप्ता, पार्षद भरत दास, पार्षद संध्या दास, पार्षद पवित्र माजी, पार्षद जफर अली खान, एमएमआइसी लखन ठाकुर हॉल पहुंचे. पार्षद विधान राय, पार्षद धरमदास माजी अनुपस्थित रहे. वार्ड संख्या 57 से पार्षद समित माजी निर्विरोध चेयरमैन चुने गये. उन्होंने अपने वार्डो की समस्याओं को चिंहित कर विकास कार्य करने का आश्वासन दिया है. बोरो संख्या आठ के लिये पार्षद सुमित्र बाउरी, पार्षद अमित तुल्सयान, पार्षद प्रबीर चटर्जी, पार्षद संजय नोनिया, पार्षद मीर हासीम, पार्षद अनिता साव, पार्षद आदिनाथ पूइतंडी, पार्षद नेपाल चौधरी, पार्षद उत्तम बाउरी हॉल पहुंचे.
माकपा पार्षद प्रियब्रत सरकार अनुपस्थित थे. वार्ड 58 के पार्षद संजय नोनिया निर्विरोध चेयरमैन चुने गये. उन्होंने कहा कि जल्द ही अपने बोरो कार्यलय में पार्षदों संग बैठक कर इलाके के उन्नयन की योजना बनायेंगे. बोरो संख्या नौ के चुनाव के लिये पार्षद रंजीता शर्मा, पार्षद कृष्णा माजी, पार्षद सरोज कर्मकार, पार्षद बेबी बाउरी, पार्षद रिया चक्रवर्ती, पार्षद अजीत बाउरी, पार्षद इंद्रानी आचार्या, पार्षद अभिजीत आचार्या हॉल पहुंचे. माकपा पार्षद साधन पाल अनुपस्थित थे. वार्ड 67 की पार्षद बेबी बाउरी निर्विरोध चेयरमैन चुनी गयी.उन्होंने इलाके में बेहतर विकास करने का वादा किया है.
बोरो संख्या दस के लिये पार्षद प्रेमनाथ साव, पार्षद राधा सिंह, पार्षद विश्वनाथ मंडल, उपमेयर तबस्सुम आरा, पार्षद कृष्ण प्रसाद दास, पार्षद अख्तर हूसैन, पार्षद मोहम्मद खालीद खान, पार्षद अरूण भंडारी चुनाव में शामिल हुए. माकपा पार्षद रीना कुमारी प्रसाद चुनाव में शामिल नहीं हुई. वार्ड 64 के पार्षद कृष्णा प्रसाद दास निर्विरोध चेयरमैन चुने गये. उन्होंने कहा कि इलाके में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola