नहीं बढ़ायी गयी आकलन की सीलिंग

Updated:
विज्ञापन

देश के साढ़े 12 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की अधिसूचना जारी आसनसोल : भारतीय रेल से जुड़े साढ़े 12 लाख रेलकर्मियों के लिए बुधवार को दुर्गापूजा के बोनस की घोषणा कर दी गयी. पूरे रेलवे कर्मचारी संघ के जोनल महासचिव ए पुरकायस्थ ने कहा कि सरकार ने 78 दिनों की राशि को […]

विज्ञापन
देश के साढ़े 12 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की अधिसूचना जारी
आसनसोल : भारतीय रेल से जुड़े साढ़े 12 लाख रेलकर्मियों के लिए बुधवार को दुर्गापूजा के बोनस की घोषणा कर दी गयी. पूरे रेलवे कर्मचारी संघ के जोनल महासचिव ए पुरकायस्थ ने कहा कि सरकार ने 78 दिनों की राशि को मंजूरी दी है. जारी अधिसूचना में साढ़े तीन हजार रुपये प्रतिमाह की सीलिंग रखी गयी है. संभावना है कि सरकार शीघ्र ही संशोधित राशि की घोषणा कर देगी.
श्री पुरकायस्थ ने कहा कि पिछले वर्ष भारतीय रेल के कर्मचारियों को 78 दिन की राशि का भुगतान दुर्गापूजा बोनस के रूप में करने का निर्णय लिया गया था. उस समय रेल कर्मियों के लिए प्रति माह साढ़े तान हजार रुपये की सीलिंग लगायी गयी थी. इस कारण हर रेलवे कर्मी को औसतन नौ हजार रुपये का भुगतान बोनस के रूप में किया गया था. लेकिन उनकी यूनियन सहित विभिन्न यूनियनों के स्तर से सीलिंग की राशि बडाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा था.
उन्होंने कहा कि अन्य सरकारी संस्थानों के कर्मियों को इससे कई गुणा अधिक राशि बोनस के मद में मिलती है. लेकिन सीलिंग की सीमा नहीं बढ़ने के कारण इसका खामियाजा रेल कर्मियों को भुगतना पड़ता है. उन्होंने कहा कि यूनियनों के आंदोलन का असर पड़ा तथा सरकार ने इस संबंध में सीलिंग की सीमा बढ़ाने की घोषणा की थी.
यूनियन नेता श्री पुरकायस्थ ने कहा कि भारत सरकार के श्रम व रोजगार मंत्रलय के सचिव व भारतीय प्रशासनक सेवा के अधिकारी शंकर अग्रवाल ने इसी वर्ष बीते 28 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ के महासचिव वृजेश उपाध्याय को इस संबंध में पत्र लिखा था.
उन्होंने कहा था कि बोन की सीलिंग के आकलन के मुद्दे पर हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद सरकार बोनस की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है. सीलिंग की राशि प्रति माह साढ़े तीन हजार रुपये से बढ़ा कर सात हजार करने या सक्षम सरकार के द्वारा तय किये गये न्यूनतम वेतन में जो अधिक होगा, उसे ही लागू किया जायेगा. उन्होंने कहा था कि चूंकि न्यूनतम वेतन राशि का निर्धारण नहीं किया गया है, इस कारण से न्यूनत वेतन का निर्धारण संबंधित स्तर पर किया जायेगा.
श्री अग्रवाल ने कहा था कि इस स्थिति में यदि आकलन किया जाये तो बोनस की सीलिंग सीमा दस हजार रुपये तक जा सकती है. उन्होंने कहा कि इस पत्र के बाद यूनियनों को आशा थी कि रेलकर्मियों के बोनस की घोषणा होने से पहले सीलिंग की सीमा बढ़ाई जायेगी. उन्होंने कहा कि यदि श्री अग्रवाल के पत्र को आधार बनाया जाये तो प्रति रेलकर्मी को औसतन 26 हजार रुपये के करीब बोनस का भुगतान मिलता. लेकिन बोनस के संबंध में जो अधिसूचना जारी की गयी है, उसमें बोनस की राशि 78 दिन रखी गयी है. लेकिन सीलिंग की सीमा में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है.
इस कारण हर रेलकर्मी को पिछले वर्ष के समान ही बोनस भुगतान होगा. साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर सरकार विचार कर रही है. यदि सरकार ने सीलिंग बढ़ाने का आश्वासन दिया हौ तो निश्चित तौर पर इसमें वृद्धि की जायेगी. उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार के केबिनेट बैठक मं इस पर निर्णय होने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola