रात भर दिया थाने में धरना

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : वार्ड 89 स्थित अंजुमन इमदाद ए वहमी संस्था कार्यालय में बैठे पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी के साथ वार्ड की टीएमसी उम्मीदवार हीना खातून एवं मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दुर्व्यवहार करते हुये कार्यालय से बाहर जाने को कह दिया. श्री चौधरी संस्था के संरक्षक मोहम्मद इसराइल खान से मिलने आये […]

विज्ञापन
रानीगंज : वार्ड 89 स्थित अंजुमन इमदाद ए वहमी संस्था कार्यालय में बैठे पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी के साथ वार्ड की टीएमसी उम्मीदवार हीना खातून एवं मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दुर्व्यवहार करते हुये कार्यालय से बाहर जाने को कह दिया. श्री चौधरी संस्था के संरक्षक मोहम्मद इसराइल खान से मिलने आये थे.
हालांकि श्री चौधरी ने वहां से जाने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि संस्था के गठन में पूर्व माकपा नेता हराधन राय, रॉबीन सेन जैसे नेताओं का योगदान है. अंजुमन विद्यालय के निर्माण में अड्डा का चेयरमैन होने के दौरान उन्होंने 15 लाख रुपये दिये थे. बाद में पुलिस के अनुनय विनय करने पर श्री चौधरी वहां से चले गये लेकिन माकपा तथा टीएमसी के स्थानीय कार्यकर्ता उलझ पड़े. राजाबांध मोड़ में उत्तेजना फैल गयी. काफी संख्या में पुलिस तथा रैफ के जवान वहां पहुंचे तथा स्थति को सामान्य किया. बाद में रात को श्री चौधरी ने रानीगंज थाने में धरना देकर िवरोध जताया. उनका आरोप था िक राज्य में िवधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है.
टीएमसी की हीना खातून ने कहा कि अंजुमन-इमदाद-ए-वहमी मुसलिम संप्रदाय की उन्नति के लिये बनी है. किसी राजनीतिक दल की बैठक का स्थान नहीं है. माकपा वर्षो से यह करती आ रही है. उसे अब भी दोहराना चाहती है. इसे किसी भी कीमत पर स्थानीय निवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसी कारण स्थानीय निवासियों ने बैठक का विरोध किया. दूसरी ओर, सोहराब अली ने कहा कि अंजुमन-इमदाद-ए वहमी सामाजिक हित के लिये काम करती है. संस्था की उन्नति के लिये महिलाओं ने अपने जेवर तक गिरवी रख दिये. कुछ लोग संस्था को अपने कब्जे में रखना चाहते है क्योंकि इसमें करोड़ो का फंड है. माकपा ने अपने जमाने में संस्था का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिये किया. मां-माटी-मानुष की सरकार ने इसका जोरदार विरोध किया है. संस्था का राजनीतिकरण नहीं होने दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola