मतदान केंद्रों पर भेजी गयी चुनाव टीमें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल. शनिवार को होने वाले मतदान के लिये उषाग्राम ब्वायज हाइ स्कूल तथा आसनसोल स्टेडियम में डीसीआरसी केंद्र बनाये गये हैं. शुक्रवार की सुबह से ही चुनाव अधिकारियों व कर्मियों की चहल-पहल रही. आसनसोल स्टेडियम तथा उषाग्राम ब्वायज हाइ स्कूल में वाहनों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चुनाव कर्मियों को डीसीआरसी केंद्र लाया गया. […]
विज्ञापन
आसनसोल. शनिवार को होने वाले मतदान के लिये उषाग्राम ब्वायज हाइ स्कूल तथा आसनसोल स्टेडियम में डीसीआरसी केंद्र बनाये गये हैं. शुक्रवार की सुबह से ही चुनाव अधिकारियों व कर्मियों की चहल-पहल रही. आसनसोल स्टेडियम तथा उषाग्राम ब्वायज हाइ स्कूल में वाहनों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चुनाव कर्मियों को डीसीआरसी केंद्र लाया गया.
इस दौरान पहचान पत्रों की जांच करने के पश्चात ही चुनाव कर्मियों को डीसीआरसी केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी गयी. इवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच जांच के पश्चात मतदान केंद्रों के लिये भेजा गया. इनके लिए बाहर बड़े-बड़े नोटिस बोर्ड लगाये गये थे.
हर बूथ के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए काउंटर, उनके जाने की व्यवस्था आदि का विवरण विस्तृत रूप से दिया गया था. आसनसोल स्टेडियम में चुनावकर्मियों को पहुंचाने तथा लाने के लिये बसों तथा पुलिस वाहनों की व्यवस्था की गयी थी.
गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम के कुल 106 वार्डो के लिये 455 परिसर स्थित 967 बूथों पर मतदान होगा. 212 सेक्टर तथा सहायक सेक्टरों, 4800 चुनाव कर्मियों तथा सुरक्षा के लिये 4500 पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया है. जबकि प्रत्येक बूथ में सीसीटीवी तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है. साथ ही प्रत्येक बूथ में आम्र्ड पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. शनिवार को मतदान के पश्चात सात अक्टूबर को आसनसोल इंडोर स्टेडियम में मतगणना की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










