बांकुड़ा में छात्र-छात्राओं ने निकाली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : जिलावासियों ने जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा के साथ याद किया. बांकुड़ा अनुशीलन समिति तथा नेहरु युवा केंद्र बांकुड़ा ने संयुक्त रूप से बापू की जयंती मनायी. नहेरु युवा केंद्र बांकुड़ा के संयोजक डॉ रजत शुभ्र नष्कर ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कुचकुचिया रोड स्थित मेहंदी बागान के समिति […]

विज्ञापन
बांकुड़ा : जिलावासियों ने जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा के साथ याद किया. बांकुड़ा अनुशीलन समिति तथा नेहरु युवा केंद्र बांकुड़ा ने संयुक्त रूप से बापू की जयंती मनायी. नहेरु युवा केंद्र बांकुड़ा के संयोजक डॉ रजत शुभ्र नष्कर ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कुचकुचिया रोड स्थित मेहंदी बागान के समिति भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्कूल छात्र-छात्राओं को लेकर शोभायात्रा निकाली गयी. मौके पर अनुशीलन समिति के सचिव प्रदीप नाग ने कहा कि प्रत्येक वर्ष गांधीजी की जयंती मनायी जाती है.
मौके पर देवी प्रसाद जालान, चित्तरंजन कुंडू, सुशील आढया, दुर्गा प्रसाद पोद्दार आदि उपस्थित थे. इस दौरान दोनों संस्थाओं ने मिलकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत कुचकुचिया के फांसीडांगा सफाई की. हाथ में झाड़ एवं टोकरी लेकर संस्था के सदस्यों ने सड़क पर उतर सफाई अभियान चलाया. जिले के 22 ब्लॉकों से आये नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया.
समिति के सदस्यों ने बताया कि 15 को ग्लोबल हैंड वाशिंग डे तथा 19 को वर्ल्ड टायलेट डे मनाया जायेगा. सर्वशिक्षा मिशन बांकुड़ा ने विद्याभवन में छात्र-छात्राओं को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया. निर्मल विद्यालय सप्ताह के तौर पर आयोजित प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सर्वशिक्षा मिशन के डीपीओ कल्याण दास ने कहा किनिर्मल विद्यालय सप्ताह के मद्देनजर चित्रंकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मौके पर उत्पल चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे.
स्वच्छता अभियान रक्तदान शिविर
दुर्गापुर. नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, दुर्गापुर मे गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत संस्थान परिसर की सफाई की गई. इस अवसर पर विधाननगर सब डिवीजनल हॉस्पिटल तथा रेडक्र ास सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया. 50 से अधिक पीजीडीसी, बीटेक एवं पीडीसी छात्रों ने रक्तदान किया. कार्यक्र म को सफल बनाने मे पीजीडीसी 20 वें बैच का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
जयंती पर चित्रांकन प्रतियोगिता
रानीगंज : जेकेनगर इंटक ने शुक्रवार को बाल्को कम्युनिटी हॉल में गांधी जयंती मनायी. मौके पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में 120 बच्चों ने हिस्सा लिया. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
मौके पर इंटक नेता चंडी बनर्जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से सत्य बोलना चाहिये. अपना काम पूरी लगन के साथ करना चाहिये. इससे ही बापू का सपना पूरा होगा. मौके पर जेकेनगर वेदांत के महाप्रबध्ांक एम पुनिया, जेकेनगर कोलियरी के एजेंट एसकुमार, इंटक नेता केशव मुखर्जी, बबलू सिन्हा, साधन मिश्र उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola