लोकमान्य तिलक टर्मिनस (साप्ताहिक) पूजा स्पेशल 20 से
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : आगामी त्योहारी मौसम के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ से निपटने के लिए पूर्व रेलवे 20 अक्टूबर और 10 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को हावड़ा से खुलनेवाली तथा 22 अक्तूबर और 12 नवंबर के बीच प्रत्येक गुरु वार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलनेवाली चार जोड़ी हावड़ा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस(साप्ताहिक) पूजा स्पेशल ट्रेन […]
विज्ञापन
आसनसोल : आगामी त्योहारी मौसम के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ से निपटने के लिए पूर्व रेलवे 20 अक्टूबर और 10 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को हावड़ा से खुलनेवाली तथा 22 अक्तूबर और 12 नवंबर के बीच प्रत्येक गुरु वार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलनेवाली चार जोड़ी हावड़ा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस(साप्ताहिक) पूजा स्पेशल ट्रेन चलायेगी.
03061 अप ट्रेन हावड़ा से मंगलवार को 08:15 बजे खुलेगी और तीसरे दिन गुरु वार को 00:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी. आसनसोल में इस ट्रेन का प्रस्थान समय 10:53 बजे है.
03062 डाउन ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गुरु वार को 15:50 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 08:25 बजे हावड़ा पहुंचेगी. आसनसोल में इस ट्रेन का प्रस्थान 05:21 बजे है. इस ट्रेन में साधारण दूसरी श्रेणी, शयनयान श्रेणी, एसी-3 टीयर और एसी-2टीयर कोच होंगी. यह ट्रेन धनबाद, मुगलसराय, मिर्जापुर, जबलपुर,भुसावल और मनमाड के रास्ते चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










