बाप ने बेटी को मार डाला

Updated:
विज्ञापन

आद्रा : आद्रा थाना अंतर्गत अपर वनियासोल गांव में शराबी पिता से मां को बचाने के क्रम में बेटी की मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव का निवासी राजेश यादव हमेशआ शराब के नशे में पत्नी सरिता यादव के साथ मारपीट करता था. सोमवार […]

विज्ञापन
आद्रा : आद्रा थाना अंतर्गत अपर वनियासोल गांव में शराबी पिता से मां को बचाने के क्रम में बेटी की मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव का निवासी राजेश यादव हमेशआ शराब के नशे में पत्नी सरिता यादव के साथ मारपीट करता था. सोमवार की रात 11.30 बजे राजेश नशे में घर पहुंचा. उस समय सरिता अपनी दो बेटी ट्यूंकल एवं नीति के साथ अपने कमरे में सो रही थी. राजेश ने हंगामा शुरू कर दिया.
सरिता की पिटाई करने के बाद धारदार हथियार से सरिता पर वार कर दिया. ट्यूंकल ने इसका प्रतिवाद किया. राजेश ने उसकी हत्या कर दी. सरिता के चिल्लाने पर पड़ोसी पहुंचे एवं घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. मां-बेटी को रघुनाथपुर अनुमंडल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने ट्यूंकल को मृत घोषित कर दिया. सरिता के बायें हाथ में गंभीर चोट होने से उसके हाथ में 17 टांके पड़े है. पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार किया है.
हमला में व्यवहृत हथियार भी बरामद कर लिया है. राजेश के खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है. पुलिस राजेश से पुछताछ कर रही है. मंगलवार को शव का अंत्यपरीक्षण पुरुलिया सदर अस्पताल में किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola