सियालदह-आनंद विहार (साप्ताहिक) 17 से

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल. पूर्व रेलवे द्वारा 17 अक्तूबर से 14 नवंबर के दौरान प्रत्येक शनिवार को सियालदह से खुलने वाली तथा 18 अक्तूबर से 15 नवंबर के दौरान आनंद विहार से प्रत्येक रविवार को खुलने वाली सियालदह-आनंद विहार सुविधा स्पेशल (साप्ताहिक) ट्रेन चलायी जायेगी. 02265 अप ट्रेन सियालदह से 15:20 बजे खुलेगी और आनंद विहार दूसरे दिन […]

विज्ञापन
आसनसोल. पूर्व रेलवे द्वारा 17 अक्तूबर से 14 नवंबर के दौरान प्रत्येक शनिवार को सियालदह से खुलने वाली तथा 18 अक्तूबर से 15 नवंबर के दौरान आनंद विहार से प्रत्येक रविवार को खुलने वाली सियालदह-आनंद विहार सुविधा स्पेशल (साप्ताहिक) ट्रेन चलायी जायेगी.
02265 अप ट्रेन सियालदह से 15:20 बजे खुलेगी और आनंद विहार दूसरे दिन 13:45 बजे पहुंचेगी. 02266 डाउन ट्रेन आनंद विहार से 18:45 बजे खुलेगी और दूसरे दिन सियालदह 16:40 बजे पहुंचेगी.
यह ट्रेन मार्ग में धनबाद, गया, मुगलसराय, इलाहाबाद और कानपुर स्टेशनों में रुकेगी. पूर्व रेलवे द्वारा 20 अक्तूबर से 10 नवंबर के दौरान प्रत्येक मंगलवार को सियालदह से खुलने वाली तथा 22 अक्तूबर से 12 नवंबर के बीच अज़मेर से प्रत्येक गुरु वार को खुलने वाली सियालदह-अज़मेर सुपर फास्ट (साप्ताहिक) ट्रेन भी चलायी जायेगी. 02263 अप ट्रेन सियालदह से 18:30 बजे खुलेगी और अज़मेर दूसरे दिन 22:05 बजे पहुंचेगी.
02264 डाउन ट्रेन अज़मेर से 00:05 खुलेगी और दूसरे दिन सियालदह 04:45 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में धनबाद, गया, मुग़लसराय, इलाहाबाद, कानपुर, टुंडला, आगरा फोर्ट, बांंदीकुई, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, फुलैरा और किशनगढ़ स्टेशनों में रूकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola