दुर्गापुर में डंपर के धक्के से बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : कोकओवेन थाना अन्तर्गत लेनिन सरणी के समीप डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सोविरन(35) की मौत हो गयी. उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार उसके दो बच्चे जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिये दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भरती किया गया है. शव सड़क पर करीब 20 मिनट तक पड़े रहने पर […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : कोकओवेन थाना अन्तर्गत लेनिन सरणी के समीप डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सोविरन(35) की मौत हो गयी. उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार उसके दो बच्चे जख्मी हो गये.
उन्हें इलाज के लिये दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भरती किया गया है. शव सड़क पर करीब 20 मिनट तक पड़े रहने पर स्थानीय निवासियों ने आक्रोश जताया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोकओवेन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिये भेज दिया.
डंपर को पुलिस ने कब्जे में कर लिया है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि सोविरन शुक्रवार दोपहर अपने दो बच्चों को लेकर आ रहा था तभी डंपर की चपेट में आ गया. इस घटना में उसकी मौत हो गयी. वह मामड़ा बाजार के सुभाष पल्ली का निवासी था. पेशे से लॉटरी विक्रेता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola