कल्याणी में मिला हथियारों का जखीरा
कल्याणी : सीआइडी और कल्याणी थाने की पुलिस ने सगुना गांव के दो नंबर लीचूतला इलाके के कई घरों में शुक्रवार आधी रात में छापेमारी कर आग्नेयास्त्र कारखाने का भंडाफोड़ किया. वहां से 50 आधुनिक पिस्तौल, 100 बम, काफी मात्रा में बम बनाने का सामान व अन्य विस्फोटक बरामद किया गया. मुख्य आरोपी प्रशांत विश्वास, […]
कल्याणी : सीआइडी और कल्याणी थाने की पुलिस ने सगुना गांव के दो नंबर लीचूतला इलाके के कई घरों में शुक्रवार आधी रात में छापेमारी कर आग्नेयास्त्र कारखाने का भंडाफोड़ किया. वहां से 50 आधुनिक पिस्तौल, 100 बम, काफी मात्रा में बम बनाने का सामान व अन्य विस्फोटक बरामद किया गया. मुख्य आरोपी प्रशांत विश्वास, उसका भाई चुचू विश्वास, व्यापारी भवरंजन और प्रकाश मल्लिक उर्फ बाघा के घर में भी छापामारी कर तलाशी ली गयी.
प्रकाश भाग निकला, लेकिन आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. प्रशांत विश्वास ही इस कारखाने को चलाता था. वह हत्या के एक मामले में उम्रकैद सजायाफ्ता है. फिलहाल वह जमानत पर अपने घर में रह रहा था. सीआइडी सबको लेकर भवानी भवन चली गयी. स्थानीय पुलिस इलाके में तैनात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










