दो जंगली हाथी घुसे बाघमारा में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नितुड़िया : नितुड़िया थाना अंतर्गत बाघमारा इलाके में मंगलवार की रात दो हाथियों के दल ने प्रवेश किया. इससे ग्रामीणो में आतंक है.रात भर लोग जग कर रात गुजारने को मजबूर है. हाथियों ने कई घरो में तोड़फोड़ की है. कई क्षेत्रों में खेतों में लगी फसल नष्ट हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार […]
विज्ञापन
नितुड़िया : नितुड़िया थाना अंतर्गत बाघमारा इलाके में मंगलवार की रात दो हाथियों के दल ने प्रवेश किया. इससे ग्रामीणो में आतंक है.रात भर लोग जग कर रात गुजारने को मजबूर है. हाथियों ने कई घरो में तोड़फोड़ की है. कई क्षेत्रों में खेतों में लगी फसल नष्ट हो गयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांतुडी इलाके में पिछले दो सप्ताह पहले एक जंगली हाथी बांकुडा की ओर से इलाके में प्रवेश कर गया था. कई बार वन विभाग के कर्मचारियों ने इस हाथी को बांकुडा की ओर भगा दिया था.
लेकिन बार बार ये जंगली हाथी पुरु लिया के इस क्षेत्र में आ जाते हैं. अब तक इस हाथी ने कई इलाको में तोड़फोड़ की है. उसने एक ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. लेकिन इस बार इस जंगली हाथी के साथ एक और हाथी ने नितुड़िया के बाघमारा इलाके में चल आया है.
हाथी बाघमारा, सिउलीबाडी और रामपुर इलाके में घूम रहे हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने हाथियों को भगाने के लिए विशेष हल्ला पार्टी को बांकुडा के बिष्णुपुर से बुलाया है.
इन हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग के अधिकारी नजर रखे हुए है. हाथियों को भागने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने पटाखों और तेल का वितरण कियौ. लोग संध्या होते ही वन कर्मचारियों के साथ मशाल हाथ में लिए हाथी को भागने में लगे है.
रघुनाथपुर के फोरेस्ट रेंजर सोमनाथ चौधरी ने बताया कि खाने की तलाश में ये दो हाथी बाघमारा इलाके में घूम रहे हैं.हाथी को भागने का लगातार प्रयास कर रहे है. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि ये हाथी काफी उपद्रव मचा रहे है. चावल व अन्य खाद्य सामग्री जहां हैं, वहीं ये हाथी जाकर खा रहे हैं. इस दौरान मिटटी के कई घर नष्ट हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










