ऑनलाइन खरीदे गये पाउडर से पीलिया

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : ऑनलाइन शॉपिंग से वजन बढ़ाने के पाउडर का सेवन कर बीमार पड़े गणोश कुमार शर्मा ने मंगलवार को आसनसोल स्टेशन के समीप कंपनी के डिलीवरी ब्वाय अजय कुमार साव को पक ड़ कर सामान सहित पुलिस को सौंप दिया. आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस गणोश तथा अजय को पूछताछ के लिये थाना ले गयी. […]

विज्ञापन
आसनसोल : ऑनलाइन शॉपिंग से वजन बढ़ाने के पाउडर का सेवन कर बीमार पड़े गणोश कुमार शर्मा ने मंगलवार को आसनसोल स्टेशन के समीप कंपनी के डिलीवरी ब्वाय अजय कुमार साव को पक ड़ कर सामान सहित पुलिस को सौंप दिया.
आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस गणोश तथा अजय को पूछताछ के लिये थाना ले गयी. शिकायतकर्ता गणोश ने बताया कि टीवी पर वजन बढ़ाने के पाउडर का प्रचार देख कर उसने तीन हजार रुपये खर्च कर एक पैकेट पाउडर मंगाया था. लेकिन इसके सेवन के एक सप्ताह के भीतर ही तबीयत बिगड़ गयी तथा वह पीलिया रोग का शिकार हो गया. कंपनी से संपर्क करने पर कंपनी ने पैसे लौटाने से इंकार दिया.
जबकि कंपनी के विज्ञापन में स्पष्ट कहा गया था कि पाउडर के सेवन से वजन बढ़ने के साथ परिणाम नहीं होने पर एक माह में पैसे वापस किये जायेंगे. उसके कहने पर कई अन्य युवकों ने भी पाउडर का ऑर्डर देकर सेवन किया. जिससे उन लोगों की भी तबीयत बिगड़ गयी. रविवार को उसने कंपनी के डिलीवरी ब्वाय अजय को रोक कर पूछताछ की. उसने उसे थाना चलने को कहा. लेकिन वह वहां से भाग गया. मंगलवार को आसनसोल स्टेशन के समीप अजय मिल गया. उसे पक ड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया.
इधर अजय का कहना है कि रविवार को वह आसनसोल की दुकानों में सामान देने के लिये कोलकाता से आया था. आसनसोल बाजार के समीप कुछ युवकों ने नकली सामान बेचने का आरोप लगा कर सात हजार रुपये छीन लिये और भाग गये. मंगलवार को भी आसनसोल स्टेशन के बाहर निकलने पर कुछ युवकों ने सामान छिन कर पैसे लौटाने की मांग शुरू कर दी. इस मामले से उसका कुछ लेना-देना नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola