तीर्थयात्रियों के लिए पूरे का विशेष इंतजाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जसीडीह में 12, बैद्यनाथधाम में तीन अतिरिक्त बुकिंग काउंटर पेयजल के लिए लगेंगे 30 अतिरिक्त नल 24 घंटे सुरक्षा के लिए लगेंगे 12 सीसीटीवी कैमरे आसनसोल : पूर्व रेलवे बैद्यनाथधाम स्टेशन में श्रवणी मेला के तीर्थयात्रियों के लिए व्यापक प्रबंध कर रहा है. जसीडीह स्टेशन में 12 तथा बैद्यनाथधाम में तीन अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले […]
विज्ञापन
जसीडीह में 12, बैद्यनाथधाम में तीन अतिरिक्त बुकिंग काउंटर
पेयजल के लिए लगेंगे 30 अतिरिक्त नल
24 घंटे सुरक्षा के लिए लगेंगे 12 सीसीटीवी कैमरे
आसनसोल : पूर्व रेलवे बैद्यनाथधाम स्टेशन में श्रवणी मेला के तीर्थयात्रियों के लिए व्यापक प्रबंध कर रहा है. जसीडीह स्टेशन में 12 तथा बैद्यनाथधाम में तीन अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले जाएंगे.
जसीडीह के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ‘‘क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं’’ का एक बूथ खोला जाएगा और अतिरिक्त इन्क्वायरी काउंटर भी खोला जायेगा. इसका संचालन पूर्व रेलवे का भारत स्काउट्स एंड गाइड्स करेगा. जसीडीह और बैद्यनाथधाम दोनों स्टेशनों के इन्क्वायरी काउंटरों पर एक अतिरिक्त डॉट फोन उपलब्ध कराया जायेगा.
ट्रेनों के चालन समय और यात्रियों से संबंधित अन्य सूचनाओं की लगातार उद्घोषणा के लिए व्यवस्था की गई है. जसीडीह और बैद्यनाथधाम स्टेशन पर पेयजल के 30 अतिरिक्त नल उपलब्ध कराए जाएंगे. ट्रेनों के समय पालन की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं.
24 घंटे सुरक्षा के लिए 12 सीसीटीवी कैमरा के अतिरिक्त ट्रेन रनिंग सूचना देने के लिए जसीडीह स्टेशन पर 2 प्लाज्मा टीवी लगाए जाएंगे.यात्रियों को दिशा निर्देश, भीड़ का प्रबंधन, संरक्षा और सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में रेल सुरक्षा बल के कार्मिकों को तैनात किया जाएगा. राज्य सरकार एवं संत जॉन एम्बुलेंस के तालमेल में एम्बुलेंस सेवाओं के साथ बैद्यनाथधाम तथा जसीडीह में चिकित्सीय सहायता केन्द्र खोले जाएंगे.
यात्री सुविधा तथा स्टेशनों पर समुचित रोशनी की व्यवस्था के लिए जसीडीह एवं बैद्यनाथधाम स्टेशनों पर रात-दिन बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यक योजना भी बनायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










