दुर्गापुर में केंद्र व राज्य सरकार पर बरसे वंशगोपाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
श्रमिक हित में बने कानूनों में किया जा रहा बदलाव दुर्गापुर : माकपा के पूर्व सांसद व सीटू नेता वंशगोपाल चौधरी ने कहा कि आम जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाकर केंद्र में सरकार बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कारपोरेट जगत, पूंजीपतियों के हित में काम कर रहे हैं. श्रमिक हित में बने कानूनों […]
विज्ञापन
श्रमिक हित में बने कानूनों में किया जा रहा बदलाव
दुर्गापुर : माकपा के पूर्व सांसद व सीटू नेता वंशगोपाल चौधरी ने कहा कि आम जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाकर केंद्र में सरकार बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कारपोरेट जगत, पूंजीपतियों के हित में काम कर रहे हैं. श्रमिक हित में बने कानूनों को लागू करने के बजाए उन्हें संशोधित कर मालिक पक्ष में किया जा रहा है.
इसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर यूनियनों ने संघर्ष शुरू कर दिया है. आगामी दो सितंबर को इसके खिलाफ देशव्यापी हड़ताल होगी. श्री चौधरी शुक्रवार सुबह दुर्गापुर सिटी सेंटर बस पड़ाव पर माकपा की सभा को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की श्रमिक, जन विरोधी नीतियों के विरोध में ग्यारह केंद्रीय ट्रेड यूनियनें लंबे समय से संयुक्त आंदोलन कर रही हैं. केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए दो सरकार ने भी श्रमिक हितैषी कानूनों को लागू करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी थी. आंदोलन तेज होने पर आश्वासन दिया था कि इन्हें क्रमिक रूप से लागू किया जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
उन्होंने कहा कि आम जनता व श्रमिकों से बड़े-बड़े वादे करने वाली एनडीए की सरकार ने अपना रुख बदल दिया. कानूनों को लागू करने के बजाए उसे संशोधित कर प्रबंधन व मालिक पक्ष में किया जा रहा है.
श्री चौधरी ने कहा कि श्रमिकों से उनके अधिकार छीने जा रहे हैं तथा सरकारी कंपनियोंका निजीकरण किया जा रहा है. रेल में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को मंजूरी देने की कोशिश हो रही है. इस स्थिति में यूनियनों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है.
उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राज्य में नये उद्योग लाने की बात कही थी.
लेकिन इसके ठीक उल्टे अनेक उद्योग तृणमूल के सिंडिकेट की वजह से बंद हो गये. ठेका श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, इएसआइ, पीएफ की सुविधा नहीं मिल रही है. शहर के सरकारी व निजी कल-कारखानो में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं की दादागिरी जारी है.
पुराने लोगों को हटाकर नये लोगों को काम पर रखा जा रहा है.केंद्र और राज्य की स्थिति को बदलने के लिये आगामी दो सितंबर को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाना होगा ताकि श्रमिकों को उनका हक और अधिकार मिल सके. मौके पर सीटू नेता विनय कृष्ण चक्रवर्ती, विप्रेंदू चक्रवर्ती, श्यामा घोष आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










