प्रदर्शन, पारा शिक्षक की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

रहमानिया उर्दू हायर सेकेंडरी विद्यालय में दिन भर चला भारी हंगामा आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत जहांगिरी मुहल्ला स्थित रहमानिया उर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को स्थानीय निवासियों व छात्रों के गाजिर्यनों ने राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रतिनिधियों को कमेटी में शामिल नहीं किये जाने के विरोध में स्कूल के गेट के समक्ष […]

विज्ञापन
रहमानिया उर्दू हायर सेकेंडरी विद्यालय में दिन भर चला भारी हंगामा
आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत जहांगिरी मुहल्ला स्थित रहमानिया उर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को स्थानीय निवासियों व छात्रों के गाजिर्यनों ने राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रतिनिधियों को कमेटी में शामिल नहीं किये जाने के विरोध में स्कूल के गेट के समक्ष जम कर नारेबाजी तथा हंगामा किया.
स्कूल से बाहर निकल रहे पारा शिक्षक वजीउद्दीन जमाल व स्थानीय निवासी मुस्ताक युसुफी की पिटाई की पिटाई पुलिस की मौजूदगी में की गयी. सूचना पाकर अतिरिक्त जिला निरीक्षक (माध्यमिक) उत्तम कुमार प्रसाद स्कूल पहुंचे तथा शिक्षकों के साथ बैठक की.
प्रदर्शनकारियों के अनुसार रहमानिया उर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल की संचालन कमेटी में सरकार व शिक्षा विभाग के स्तर से स्कूल संचालक कमेटी के अध्यक्ष गुलाम मोईनुद्दीन सोना तथा पीआई के लिये मोहम्मद शहनवाज खान व मोहम्मद शहाबुद्दीन को मनोनीत किये जाने की नोटिस बीते दो जुलाई को ही जारी कर दी गयी थी.
इसके बाद भी इन तीनों को कमेटी में शामिल नहीं किया गया और न उन्हें दायित्व ही सौंपा गया. प्रभार नहीं सौंपे जाने के कारण स्थानीय गाजिर्यनों में रोष था. उनका आरोप था कि मामले को लटकाये रखने के लिए प्रधानाध्यापक ने लंबी छुट्टी ले ली तथा स्थानीय एक व्यक्ति को उकसा कर कलकत्ता हाइ कोर्ट में याचिका भी दायर करा दाय इस पर कोर्ट ने कोई निर्णय नहीं दिया है. इसे लेकर स्कूल राजनीतिक अखाड़ा बन गया था.
रमजान तथा ईद की छुट्टी के पश्चात स्कूल खुलने पर अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों ने स्कूल के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया.
जिसकी सूचना पाकर पहुंची आसनसोल नॉर्थ थाना तथा जहांगिरी फांड़ी पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. स्कूल में प्रधानाध्यापक सुजात हुसैन के छुट्टी में चले जाने की सूचना पाने से स्थानीय लोग भड़क गये. हंगामे के कारण स्कूल की पढ़ाई बाधित होने के कारण घर जाने के लिये अपनी बाइक से स्कूल से बाहर निकल रहे पारा शिक्षक वजीउद्दीन जमाल को गुस्साए लोगों का कोप ङोलना पड़ा. इस दौरान लोगों ने पुलिस अधिकारीयों की मौजूदगी में उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा धक्का देकर उन्हें बाइक से गिरा दिया. जिससे वे जख्मी हो गये. पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर उन्हें अपनी सुरक्षा में किसी तरह घर पहुंचा.
पीड़ित पारा शिक्षक वजीउद्दीन जमाल ने स्कूल के सहायक क्लर्क सह पूर्व मेयर परिषद सदस्य गुलाम सरवर के विरूद्ध आरोप लगाते हुए बताया कि वे स्कूल में दूसरी पिरियड में कक्षा छह ए में पढ़ा रहे थे. इसी दौरान कक्षा में पहुंचे गुलाम सरवर ने बच्चों को क्लास से बाहर निकाल उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी.
उन्हें जान से मारने की धमकी दी. स्थानीय निवासी मुस्तफा यूसूफी ने श्री सरवर की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी थी. इस कारण श्री सरवर समर्थक उनसे नाराज थे. हंगामे की सूचना पाकर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने अपनी सुरक्षा में उन्हें स्कूल के बाहर ले जाने की कोशिश की. इसी दौरान श्री सरवर के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की. जिससे उन्हें कई जगह गंभीर चोट लगी है.
उन्होंने श्री सरवर, मोहम्मद परवेज, दीपक गुप्ता, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहमू तथा मोहम्मद इकबाल के खिलाफ आसनसोल नॉर्थ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
घटना की जानकारी पाकर स्कूल पहुंचेएडीआई श्री प्रसाद ने शिक्षकों के साथ बैठक की. उन्होंने प्रधानाध्यापक सुजात हुसैन के छुट्टी पर जाने के कारण स्कूल के शिक्षक जिआउद्दीन अंसारी को प्रभारी प्रधानाध्यापक का दायित्व सौंपा तथा स्कूल संचालन कमेटी के लिये मनोनीत तीन सदस्यों को 30 जुलाई तक प्रभार सौंपे जाने तथा उसी दिन स्कूल में बैठक करने का निर्देश दिया.
दूसरी तरफ स्कूल के सहायक क्लर्क सह पूर्व मेयर परिषद सदस्य गुलाम सरवर ने उपरोक्त आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि स्कूल का संचालन प्रधानाध्यापक सुजात हुसैन द्वारा मनमाने ढ़ंग से किया जा रहा है. साथ ही स्कूल में इस वर्ष कक्षा 11 में एडमिशन कराने के लिये गरीब लोगों से 1700 से 2000 रुपये फीस लिया गया. जिसके कारण पहले से ही स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त था. जबकि राज्य सरकार द्वारा स्कूल संचालन कमेटी के लिये मनोनीत किये पदाधिकारियों को प्रभार सौंपे जाने के बजाय श्री हुसैन छुट्टी पर चले गये.
स्कूल के पारा शिक्षक वजीउद्दीन जमाल स्कूल मे पढ़ाने के बजाय अधिकांश समय अपने निजी कार्यो के कारण बाहर रहते हैं. जिससे स्थानीय गाजिर्यनों में उनके विरोध में रोष व्याप्त था. हंगामे के कारण गुस्साये लोगों ने उनकी पिटाई कर दी. इस मामले से उनका कुछ लेना-देना नहीं है.
घटना की जानकारी पाकर माकपा नेता पार्थो मुखर्जी ने पारा शिक्षक वजीउद्दीन जमाल के घर जाकर उनसे मुलाकात कर जानकारी ली. घटना की तीव्र निंदा करते हुए उन्होंने पिटाई में शामिल सभी लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola