विस्फोटक बरामद

Updated:
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस बांकुड़ा : जिले की गंगाजलघाटी थाना पुलिस ने टाटा सूमो से भारी मात्र में डेटोनेटर बरामद किया है. मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है. घटना के अनुसार शाम को गंगाजलघाटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विस्फोटक से भरी टाटा सूमो बांकुड़ा शहर की […]

विज्ञापन
सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस
बांकुड़ा : जिले की गंगाजलघाटी थाना पुलिस ने टाटा सूमो से भारी मात्र में डेटोनेटर बरामद किया है. मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है.
घटना के अनुसार शाम को गंगाजलघाटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विस्फोटक से भरी टाटा सूमो बांकुड़ा शहर की ओर जा रही है. कार्रवाई करते हुये पुलिस ने टाटा सूमो पीछा किया.
पुलिस को पीछा करते देख अपराधी टाटा सूमो को एक सुनसान जगह पर खड़ी कर भाग खड़े हुये. पुलिस ने टाटा सूमो को जब्त कर तलाशी शुरू की तो उसमें से भारी मात्र में डेटोनेटर बरामद हुआ. इसकी कीमत 25 हजार रुपये बतायी जा रही है. पुलिस ने बताया कि टाटा सूमो बांकुड़ा शहर की ओर से आ रही थी. गुप्त सूचना पाकर उसका पीछा किया गया.
उसे आमडांगरा में खड़ी कर बदमाश फरार हो गये. सूमो बांकुड़ा की ही है. गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. गंभीरता से जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola