दुष्कर्म के आरोप में वृद्ध गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में कोकोवन थाना पुलिस ने 60 वर्षीय फटिक गोस्वामी को गिरफ्तार किया है. घटना सागरभांगा के डायरी मोड़ की है. मां अनिमा वर्मा, पिता रमेश वर्मा ने कोकोवेन थाना में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. बच्ची को महकमा अस्पताल में भरती कराया गया है. […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में कोकोवन थाना पुलिस ने 60 वर्षीय फटिक गोस्वामी को गिरफ्तार किया है. घटना सागरभांगा के डायरी मोड़ की है. मां अनिमा वर्मा, पिता रमेश वर्मा ने कोकोवेन थाना में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.
बच्ची को महकमा अस्पताल में भरती कराया गया है. पीड़िता की मां अनिमा ने बताया कि वह लोगों के घर में काम करती है. पति रमेश वर्मा एक कारखाना में काम करते हैं.
दोनों की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर मुंहबाला मौसा फटीक गोस्वामी (60) घर में घुसकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग निकले. बच्ची को रोते देख स्थानीय लोगों ने मां को सूचना दी. मां के आने पर उसने आपबीती सुनायी. उसे अस्पताल में भरती कराया गया. बच्ची की अवस्था नाजुक बतायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola