बंद कारखाने से युवक का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : कांकसा थाना के खाटपुकुर के पास एफसीआइ के बंद कारखाने के पास पुलिस ने युवक का शव बरामद किया. गोली मारकर उसकी हत्या की गयी है. घटना के प्रकाश में आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिये भेजने के बाद काफी देर […]

विज्ञापन
पानागढ़ : कांकसा थाना के खाटपुकुर के पास एफसीआइ के बंद कारखाने के पास पुलिस ने युवक का शव बरामद किया. गोली मारकर उसकी हत्या की गयी है. घटना के प्रकाश में आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.
पुलिस ने शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिये भेजने के बाद काफी देर तक घटनास्थल का मुआयना किया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि बंद पड़े कारखाने में लोहा चोरी करने आये अपराधियों के बीच विवाद के दौरान ही उसकी गोली मारकर हत्या की गयी है. गौरतलब है कि बंद पड़े कारखाने में इससे पहले भी चोरों के कई गिरोह को पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार किया है.
गोपालपुर गांव में मौजूद लोहा चोर गिरोह के अलावे वीरभूम जिले के अपराधी भी बंद कारखाने में लोहा चोरी के उद्देश्य से धावा बोलते रहे हैं. मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं कर पायी है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola