स्टेशन पर भटकता बच्च बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर जिले के राधिकापुर स्टेशन से पांचवीं कक्षा के एक छात्र को बरामद किया गया. वह 12 साल का है. जीआरपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह कोलकाता-राधिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद से एक बच्चे को स्टेशन में इधर-उधर घूमते देखा गया. जीआरपी ने बच्चे से पूछताछ […]
विज्ञापन
कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर जिले के राधिकापुर स्टेशन से पांचवीं कक्षा के एक छात्र को बरामद किया गया. वह 12 साल का है. जीआरपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह कोलकाता-राधिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद से एक बच्चे को स्टेशन में इधर-उधर घूमते देखा गया.
जीआरपी ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रोहित कुमार सोनी बताया. उसने बताया कि वह अपने मामा के साथ बिहार के पटना से कोलकाता गया था. कोलकाता से लौटते वक्त वह खो गया. उसका मामा नहीं मिल रहा है.
राधिकापुर रेलवे के जीआरपी ने कालियागंज थाना से संपर्क कर उसे राधिकापुर से कालियागंज भेज दिया. वहां से उसे रायगंज ले जाया गया और वहां एक होम में उसे सुरक्षित रखा गया है. कालियागंज थाना के ओसी श्रीमंत बनर्जी ने बताया कि बच्चे के परिवार के साथ संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










