पुलिस कमीश्नर ने बनायी सुरक्षा रणनीति

Updated:
विज्ञापन

बर्नपुर : स्थानीय संप्रीति भवन में आसनसोल -दुर्गापुर पुलिस कमिशनरेट (एडीपीसी) के वरीय पुलिस अधिकारियों की बैठक पुलिस कमिश्नर विनित गोयल की अध्यक्षता में हुई. जामुड़िया, रानीगंज, कुल्टी, पांडेश्वर, बाराबनी, हीरापुर, आसनसोल साउथ, आसनसोल नॉर्थ आदि थानों के प्रभारी व विभिन्न क्षेत्र के सीआई, अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर मुख्य रुप से […]

विज्ञापन
बर्नपुर : स्थानीय संप्रीति भवन में आसनसोल -दुर्गापुर पुलिस कमिशनरेट (एडीपीसी) के वरीय पुलिस अधिकारियों की बैठक पुलिस कमिश्नर विनित गोयल की अध्यक्षता में हुई. जामुड़िया, रानीगंज, कुल्टी, पांडेश्वर, बाराबनी, हीरापुर, आसनसोल साउथ, आसनसोल नॉर्थ आदि थानों के प्रभारी व विभिन्न क्षेत्र के सीआई, अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर मुख्य रुप से चर्चा की गयी.
प्रशासनिक सूत्रों ने अनुसार आसनसोल स्टेडियम में बनाये गये हेलीपैड में प्रधानमंत्री वायु सेना के चॉपर से उतरेंगे. इसके बाद वे बर्नपुर के इस्को स्टील प्लांट के लिये रवाना होंगे. इसके लिये आसनसोल- बर्नपुर रोड में सुबह 9:30 बजे के बाद से वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा. साथ ही सड़क पर किसी भी वाहन को खड़ा रहने नहीं दिया जायेगा. प्रधानमंत्री के काफिले के वापस लौटने पर इस सड़क को फिर से खोला जायेगा. आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक सड़क की व्यवस्था की जायेगी. इस दौरान सड़क पर पूरी सुरक्षा बरतने की रणनीति बनायी गयी.
पुलिस जवानों को निर्देश दिया गया कि रविवार सुबह से पुरे मार्ग की सुरक्षा के लिये तैनात रहेंगे. वहीं पीएम के गुजरने के लिये बांस के बनाये गये बेरीकेट को तोड़कर या बीच से निकलकर मार्ग पर आने का प्रयास करने वालों पर नजर रखेंगे. जबकि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर क ड़ी सुरक्षा व्यवस्था बरतने के लिये ट्रैफिक तथा पुलिस अधिकारीयों को विशेष दिशा-निर्देश देने के साथ विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर पुलिस अधिकारीयों ने विचार- विमर्श किया. पोलो ग्राउंड में आयोजित समारोह के चारों ओर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रहेगी.
इंडोर सहित पूरा स्टेडियम पुलिस के क ड़ी नजर में रहेगा. समारोह स्थल पर आम नागरिकों के आने-जाने के दौरान शांति बनाये रखने की रणनीति बनायी गयी. साथ ही मुख्यमंत्री के कल्ला समारोह में भी सुरक्षा की समीक्षा की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola