छात्र की पिटाई, स्कूल का घेराव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : कन्यापुर ब्यायज हाइ स्कूल (कन्यापुर) की नौवीं कक्षा के छात्र कमल रजक की पिटाई करने तथा इलाज के लिए दो सौ रुपये देकर कक्षा से बाहर किये जाने के विरोध में स्थानीय निवासियों व गाजिर्यनों ने स्कूल का घेराव किया. प्रधानाध्यापक जयदेव विश्वास से शिकायत कर आरोपी शिक्षक को निलंबित करने की मांग […]
विज्ञापन
आसनसोल : कन्यापुर ब्यायज हाइ स्कूल (कन्यापुर) की नौवीं कक्षा के छात्र कमल रजक की पिटाई करने तथा इलाज के लिए दो सौ रुपये देकर कक्षा से बाहर किये जाने के विरोध में स्थानीय निवासियों व गाजिर्यनों ने स्कूल का घेराव किया.
प्रधानाध्यापक जयदेव विश्वास से शिकायत कर आरोपी शिक्षक को निलंबित करने की मांग की. पुलिस हस्तक्षेप तथा श्री विश्वास द्वारा जांच का आश्वासन देने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ.
पीड़ित थात्र के पिता राघव रजक व मां मौसमी रजक ने कहा कि उनका बेटा कमल सोमवार को बिलंब से स्कूल पहुंचा.
उसने शिक्षक राजेश चक्रवर्त्ती से उपस्थिति दर्ज करने को कहा. लेकिन उन्होंने उपस्तिति दर्ज करने से इंकार कर दिया. कमल कक्षा में ही बैठा था. इसी बीच शिक्षक ने सभी से पुस्तक निकालने के कहा. कमल ने पुस्तक नहीं निकाली. नाराज शिक्षक ने डस्टर चला कर उसे मारा. उसके हाथ में चोट लगी. इसके बाद वह रोने लगा.
शिक्षक ने उसे दो सौ रुपये देकर कहा कि वह कक्षा के बाहर जाकर अपना इलाज करा ले. छात्र स्कूल के बाहर खड़ा होकर रोने लगा. स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना उसके मां-पिता को दी. वे स्थानीय ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे तथा उक्त शिक्षक को निलंबित करने की मांग के समर्थन में घेराव शुरू कर दिया. हंगामा की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और उत्तेजित ग्रामीणों को शांत कराया. राघव ने शिक्षक के खिलाफ प्रधानाध्यापक के पास शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. प्रधानाध्यापक श्री विश्वास ने कहा कि शिक्षक नये हैं.
उनसे पूछताछ की जायेगी. दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. स्कूल संचालन समिति की अध्यक्ष व पूर्व पार्षद श्रवणी मंडल पहुंची. उन्होंने कहा कि छात्र का हाथ पहहले टूटा था. इस कारण डस्टर से उसे अधिक चोट लगी. इस मामले की जांच कर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










