दहेज हत्या में पति रिमांड पर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : वधू उत्पीड़न तथा विवाहिता की मौत के मामले में आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने आरोपी पति कालीपद उर्फ काली बाउरी को फतेहपुर बाउरी पाड़ा से गिरफ्तार कर उसे शनिवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया. मामले में और छानबीन तथा सहयोगी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने कोर्ट से उसकी सात दिनों […]
विज्ञापन
आसनसोल : वधू उत्पीड़न तथा विवाहिता की मौत के मामले में आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने आरोपी पति कालीपद उर्फ काली बाउरी को फतेहपुर बाउरी पाड़ा से गिरफ्तार कर उसे शनिवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया. मामले में और छानबीन तथा सहयोगी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने कोर्ट से उसकी सात दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की.
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने तीन दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की. नितुरिया निवासी राधा बाउरी (30) की शादी 10 वर्ष पूर्व फतेहपुर निवासी काली बाउरी के साथ हुयी थी. कुछ माह के बाद दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न दिया जाने लगा. पीड़िता राधा के ससुरालवालों ने उसकी स्थिति खराब होने की सूचना दी.
पीड़िता के मायके के पक्ष के लोग जब ससुराल आये तो उन्हें वह मृत मिली. उसके शरीर के विभिन्न जगहों पर चोट के निशान पाये गये. मृतका की मां गंधरा उर्फ गंधारी बाउरी (50) ने आसनसोल दक्षिण थाना में उनके दामाद व अन्य सदस्यों के खिलाफ वधू उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










