कॉफिन में बंद विश्वरूप महतो का शव घर लौटा

Updated at : 07 Dec 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
कॉफिन में बंद विश्वरूप महतो का शव घर लौटा

नम आंखों से जवान को दी गयी अंतिम विदाई आद्रा : छत्तीसगढ़ के नारायणगंज थाना अंतर्गत केदेनारा कैंप में पिछले बुधवार को अपने ही सहकर्मी की गोलीबारी में 5 जवानों की मौत हुई थी. इस घटना में पुरुलिया जिले के आड़सा थाना अंतर्गत खुखड़ामुरा गांव के रहने वाले आइटीबीपी के जवान विश्वरूप महतो (२८) भी […]

विज्ञापन

नम आंखों से जवान को दी गयी अंतिम विदाई

आद्रा : छत्तीसगढ़ के नारायणगंज थाना अंतर्गत केदेनारा कैंप में पिछले बुधवार को अपने ही सहकर्मी की गोलीबारी में 5 जवानों की मौत हुई थी. इस घटना में पुरुलिया जिले के आड़सा थाना अंतर्गत खुखड़ामुरा गांव के रहने वाले आइटीबीपी के जवान विश्वरूप महतो (२८) भी शामिल थे. जवान की मौत की खबर आते ही गांव में मातम छा गया.
शुक्रवार सुबह विश्वरूप महतो का ताबूत में बंद शव उसके गांव पहुंचा. इस दिन सुबह आइटीबीपी के अन्य जवान एवं अधिकारी उनके शव को लेकर खुखड़ामुरा गांव सुबह-सुबह ही पहुंच गए. जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया. इस दिन गांव के अंतिम छोर पर श्मशान घाट में गन सैल्यूट के साथ विश्वरूप को अंतिम विदाई दी गई.
इस अवसर पर पूरुलिया लोकसभा के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के अलावा हजारों की तादाद में लोग इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए. सभी ने नम आंखों से विश्वरूप महतो को अंतिम विदाई दी. इस दिन भी विश्वरूप के पिता भीम महतो तथा बड़ा भाई आशीष महतो ने हत्या मामले की जांच करने की मांग की. सच सामने लाने का अनुरोध भी किया. सांसद ने भी पूरी घटना की जांच की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola