सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में रेल सेवा रहेगी प्रभावित

आसनसोल : आसनसोल मंडल की ओर से 17 नवंबर को सीतारामपुर-झाझा सेक्शन पर अप दिशा में 06.45 बजे से 10.45 बजे तक चार घंटे के लिए माल-गाड़ियॉं चलायी जायेंगी. जिससे 16.11.2019 को 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर और दिनांक 17.11.2019 (रविवार) को 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर रद्द रहेंगी. 16 को 53139 कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर आसनसोल और जसीडीह के बीच […]
आसनसोल : आसनसोल मंडल की ओर से 17 नवंबर को सीतारामपुर-झाझा सेक्शन पर अप दिशा में 06.45 बजे से 10.45 बजे तक चार घंटे के लिए माल-गाड़ियॉं चलायी जायेंगी. जिससे 16.11.2019 को 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर और दिनांक 17.11.2019 (रविवार) को 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर रद्द रहेंगी. 16 को 53139 कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर आसनसोल और जसीडीह के बीच रद्द रहेगी और 17 को 53140 जसीडीह-कोलकाता पैसेंजर जसीडीह और आसनसोल के बीच रद्द रहेगी.
वहीं 8622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को 16 को पुनर्निर्धारित किया जायेगा. यह हटिया से 22:00 बजे के बजाय 23:00 बजे खुलेगी. 63561 आसनसोल जसीडीह मेमू पैसेंजर को 17 को पुनर्निर्धारित किया जायेगा. यह आसनसोल से 07.30 बजे की बजाय 08.30 बजे खुलेगी.
16 को 53139 कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर की यात्रा आसनसोल में संक्षिप्त समापन कर दी जायगी और 17 को 53140 जसीडीह-कोलकाता पैसेंजर की यात्रा आसनसोल से संक्षिप्त प्रारंभ होगी. 16 को 13123 सियालदह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस की यात्रा बरौनी जंक्शन पर समाप्त कर दी जायेगी और 17 को 13124 सीतामढ़ी-सियालदह एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन तक ही जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




