ePaper

135 लीटर पानी नि:शुल्क, अधिक पर लगेगा शुल्क

Updated at : 01 Sep 2019 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
135 लीटर पानी नि:शुल्क, अधिक पर लगेगा शुल्क

मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि 24 घंटे जलापूर्त्ति होने पर हर घर को कनेक्शन सार्वजनिक स्थलों से हटाये जायेंगे पब्लिक वाटर स्टैंड, सफाई पर भी होगा पूरा जोर दुर्गापूजा के दौरान आयोजकों को नगर निगम प्रशासन क स्तर से मिलेगा हर सहयोग पार्षदों को 20 तक विकास योजनाओं की जानकारी फोटो के साथ देने […]

विज्ञापन

मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि 24 घंटे जलापूर्त्ति होने पर हर घर को कनेक्शन

सार्वजनिक स्थलों से हटाये जायेंगे पब्लिक वाटर स्टैंड, सफाई पर भी होगा पूरा जोर

दुर्गापूजा के दौरान आयोजकों को नगर निगम प्रशासन क स्तर से मिलेगा हर सहयोग

पार्षदों को 20 तक विकास योजनाओं की जानकारी फोटो के साथ देने का दिया निर्देश

आसनसोल : नागरिक परिसेवाओं के विस्तार एवं विकास के मुद्दे पर नगर निगम मुख्यालय में बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई. कुल्टी पार्षद खालिक खान, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरूण जेटली, लेखक निरू भौमिक के स्मरण में एक मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. अध्यक्षता चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने की.

पिछले बोर्ड की बैठक में लिये गये प्रस्तावों को बैठक में उपस्थित पार्षदों की सहमति से पारित किया गया. नये विकास कार्यों एवं अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया. बरसात में डेंगू, मलेरिया रोगों से निबटने के लिए स्वास्थ्य एवं सेनिटेशन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलायेंगे. मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए प्रत्येक वार्ड में पार्षद की उपस्थिति में जागरूकता अभियान चलेगा. वार्डों में बैनर लगाये जायेंगे और लिफ्लेट वितरित किये जायेंगे.

बैठक में निगम अंचल में होने वाले अवैध निर्माणों पर जनप्रतिनिधियों को कड़ी निगरानी बनाये रखने और अवैध निर्माण या सरकारी जमीन, तालाब की भराई या दखल की घटनाओं की सूचना निगम के इंजीनियरिंग विभाग को देने का निर्देश दिया गया. त्योहारों एवं दुर्गापूजा को लेकर नगर निगम के स्तर से प्रत्येक वार्ड के पूजा आयोजन स्थल पर बेहतर प्रकाश, सफाई और पेयजल की व्यवस्था की जायेगी. बीते सप्ताह शहरी विकास और नगर मामलों के मंत्री फिरहाद हाकीम के आसनसोल दौरे के दौरान मेयर जितेंद्र तिवारी के साथ हुई बैठक की जानकारी पार्षदों को अवगत कराते हुए मेयर श्री तिवारी ने पार्षदों से प्रत्येक वार्ड में लंबित विकास कार्यों की फोटो के साथ सूची 20 सितंबर तक निगम मुख्यालय में जमा कराने को कहा. कार्यों की सूची के अनुरूप प्रकाश, सड़क निर्माण, पेयजल, निर्माण आदि सभी कार्यों को दुर्गापूजा के पहले पूरा कर लिया जायेगा.

इसीएल कॉलोनियों की गंदगी के मुद्दे पर मेयर श्री तिवारी ने प्रत्येक एरिया के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर कॉलोनियों में सफाई बनाये रखने की मांग की जायेगी. उन्होंने कहा कि सहयोग न मिलने पर वे सेनिटेशन विभाग को सफाइ में लगायेंगे. केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र का भी केंद्रिय संस्थानों के कॉलोनियों को साफ रखने का दायित्व बनता है. जिसे उन्हें पूरा करना चाहिए. वाटर विभाग द्वारा आसनसोल में 365 दिन 24 घंटे पानी की आपूर्ति योजना के तहत प्रत्येक शहर के नागरिक को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 135 लिटर पानी दिया जायेगा. 135 लिटर के उपर पानी दिये जाने पर उसके लिए अतिरिक्त राशि चार्ज की जायेगी.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर को वाटर कनेक्शन दिया जायेगा और सड़कों, गलियों के वाटर कनेक्शन को खत्म कर दिया जायेगा. मेयर परिषद सदस्य (क्रीड़ा व संस्कृति) अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य (सेनिटेशन) लखन ठाकुर, मेयर परिषद सदस्य (जलापूर्ति) पूर्णशशि राय, मेयर परिषद सदस्य (रोजगार एवं आदिवासी उन्न्यन) श्याम सोरेन, , मेयर परिषद सदस्य (स्वास्थ्य) दिव्येंदू भगत, मेयर परिषद सदस्य (शिक्षा) अंजना शर्मा, बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर, बोरो चेयरमैन संजय नोनिया, बोरो चेयरमैन शेख शानदार, बोरो चेयरमैन कृष्णा प्रसाद, बोरो चेयरमैन बेबी बाउरी, पार्षद राजा चटर्जी, पार्षद वशीमुल हक, पार्षद कविता यादव, पार्षद राखी कर्मकार, पार्षद पंपा भट्टाचार्या, पार्षद नसीम अंसारी, पार्षद उमा सर्राफ, पार्षद तापस कवि, पार्षद कंचन तिवारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola