दूसरों को अब रोजगार दे रहे दिव्यांग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : रेलपार महुआडंगाल स्थित आसनसोल शितला हैंडिकैप्ड वेलफेयर सोसाइटी परिसर में बुधवार को सोसाइटी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. चार दिव्यांगों के बीच व्हील चेयर, 15 दिव्यांगों को बैशाखी, 25 दिव्यांगों को प्रति व्यक्ति एक-एक हजार रूपये का चेक, एक सौ महिलाओं को सिलाई मशीन, 300 व्यक्तियों को लूंगी और एक […]
विज्ञापन
आसनसोल : रेलपार महुआडंगाल स्थित आसनसोल शितला हैंडिकैप्ड वेलफेयर सोसाइटी परिसर में बुधवार को सोसाइटी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. चार दिव्यांगों के बीच व्हील चेयर, 15 दिव्यांगों को बैशाखी, 25 दिव्यांगों को प्रति व्यक्ति एक-एक हजार रूपये का चेक, एक सौ महिलाओं को सिलाई मशीन, 300 व्यक्तियों को लूंगी और एक सौ महिलाओं के बीच साड़ी वितरित की गई. मेयर सह तृणमूल जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि दिव्यांग किसी के मोहताज नहीं हैं.
वे अब दूसरों से रोजगार मांगने के स्थान पर दूसरों को रोजगार और जीवन यापन का अवसर दे रहे हैँ. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कई योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगों को स्वनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हैँ.
उन्होंने अपने स्तर से सोसाईटी सदस्यों को हर सहयोग का आश्वासन दिया. इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक एके शर्मा, मंजूला मुखर्जी, पार्षद वशीमुल हक, सोसाईटी के संस्थापक पप्पू, साजीद, सुल्तान, रशीद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










