धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रही भाजपा : ममता बनर्जी

पानागढ़ / बर्दवान : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन राज्य की जनता उसके मंसूबे को पूरी तरह से विफल कर देगी. राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा नरेंद्र मोदी का हिंदुत्व नहीं, रामकृष्ण परमहंस तथा स्वामी विवेकानंद का हिंदुत्व प्रभावी […]
पानागढ़ / बर्दवान : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन राज्य की जनता उसके मंसूबे को पूरी तरह से विफल कर देगी. राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा नरेंद्र मोदी का हिंदुत्व नहीं, रामकृष्ण परमहंस तथा स्वामी विवेकानंद का हिंदुत्व प्रभावी है, जो सौहार्द्र और प्रेम का प्रतीक है, नफरत तथा घृणा का नहीं.
उन्होंने सोमवार को पूर्व वर्दवान जिले में रायना ब्लॉक के सेहरा बाजार, पूर्वस्थली दो ब्लॉक के जमालपुर तथा बर्दवान एक ब्लॉक के देवानदिघी में चुनावी सभाओं को संबोधित किया. उन्होंने बर्दवान पूर्व संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी सुनील कुमार मंडल तथा बर्दवान-दुर्गापुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ममताज संघमित्रा के लिए समर्थन मांगा. इन चुनावी सभाओं में उमड़ी भीड़ से तृणमूल के वरीय नेता काफी उत्साहित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




