बांकुड़ा : भाजपा चलायेगी घर-घर संपर्क अभियान

बांकुड़ा : माध्यमिक परीक्षा के कारण माइक बजाने पर लगी रोक के कारण भाजपा ने घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इस मुद्दे पर बुधवार को बांकुड़ा जिला कार्यालय में बैठक हुई. प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ सुभाष सरकार, जिला अध्यक्ष विवेकानंद पात्र, जिला महासचिव सौगत पात्र, बांकुड़ा लोकसभा संयोजक अजय घटक, लोकसभा पालक […]
बांकुड़ा : माध्यमिक परीक्षा के कारण माइक बजाने पर लगी रोक के कारण भाजपा ने घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इस मुद्दे पर बुधवार को बांकुड़ा जिला कार्यालय में बैठक हुई.
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ सुभाष सरकार, जिला अध्यक्ष विवेकानंद पात्र, जिला महासचिव सौगत पात्र, बांकुड़ा लोकसभा संयोजक अजय घटक, लोकसभा पालक अरुण बाजपेयी आदि उपस्थित थे.
नेताओं ने कहा कि माध्यमिक परीक्षा के कारण माइक बजाने पर रोक लगी है. भाजपा कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क करने तथा घर-घर में हमारा परिवार, भाजपा परिवार अभियान के तहत घर पर भाजपा झण्डा फहराने का निर्देश दिया गया है. दो मार्च तक जनसंपर्क अभियान चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




