बर्दवान : दो साल का बच्‍चा गया जेल, दादी कर रही है देखभाल

Updated at : 02 Jan 2019 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
बर्दवान : दो साल का बच्‍चा गया जेल, दादी कर रही है देखभाल

बर्दवान : नौनिहाल के रिश्तेदारों ने जब पालन पोषण से इंकार किया तो दो साल के अर्णव सामंत को मंगलवार को अपनी दादी खांता सामंत के साथ बर्दवान जेल में जाना पड़ा. यह अलग बात है कि उसके पिता कपिल सामंत तथा दादा हरि सामंत पहले से ही जेल में हैं. कटवा थाना अंतर्गत चंद्रपुर […]

विज्ञापन
बर्दवान : नौनिहाल के रिश्तेदारों ने जब पालन पोषण से इंकार किया तो दो साल के अर्णव सामंत को मंगलवार को अपनी दादी खांता सामंत के साथ बर्दवान जेल में जाना पड़ा. यह अलग बात है कि उसके पिता कपिल सामंत तथा दादा हरि सामंत पहले से ही जेल में हैं.
कटवा थाना अंतर्गत चंद्रपुर निवासी संतोष घोष की बेटी मिठु की शआदी चार साल पहले भतार निवासी हरि सामंत के बेटा कपिल सामंत से हुई. बीते 30 नवंबर को ससुराल में मिठु की अस्वाभाविक मौत हो गई.
संतोष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा कर ससुरालवालों को आत्महत्या के लिए दोषी ठहरा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी. इसमें मिठू के पति कपिल, उसके ससुर हरि तथा सास को आरोपी बनाया गया. कपिल तथा हरि की गिरफ्तारी हुई और दोनों अभी जेल में हैं. दो साल का अर्णव अपनी दादी के साथ रह रहा था.
दादी खांता सामंत को सोमवार को भतार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया. मंगलवार को उसे वर्दवान जिला अदालत मै पेश किया गया. अर्णव को सुरक्षाकमिर्यो ने संभाल रखा था. उसके बाद वह जोर-जोर से रोने लगा.
बाद में उसे दादी को सौंप दिया गया. अधिवक्ता ने बताया कि अर्णव को नौनिहालवालों ने रखने से मना कर दिया है. इसलिए वह अर्णव को अपने साथ ले जाना चाहती है. कोर्ट ने अर्णव को साथ ले जाने की अनुमति दे दी.
अधिवक्ता हरदीप सिंह आलुवालिया ने कहा कि यह मामला मानवीय नहीं है. जेल में दो साल के बच्चे की मानसिकता पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. बच्चे को चाईल्ड लाईन के जरिए सरकारी होम मे रखा जा सकता था। अधिवक्ता विश्वजीत दास ने कहा कि इस मामले में गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola