पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के नौ कर्माध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप : मेयर, विधायक जितेंद्र पड़े सर्वाधिक भारी

Updated at : 24 Nov 2018 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के नौ कर्माध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप : मेयर, विधायक जितेंद्र पड़े सर्वाधिक भारी

उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी चार सदस्यों को मिला सूची में स्थान बाराबनी, जामुड़िया विधानसभा क्षेत्रों से दो-दो, रानीगंज को मिला एक तृणमूल जिलाध्यक्ष वी शिवदासन कभी भी कर सकते हैं इसकी घोषणा जिला परिषद की सभी 17 सीटों पर तृणमूल ने हासिल की है जीत आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के अध्यक्ष सुभद्रा […]

विज्ञापन
  • उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी चार सदस्यों को मिला सूची में स्थान
  • बाराबनी, जामुड़िया विधानसभा क्षेत्रों से दो-दो, रानीगंज को मिला एक
  • तृणमूल जिलाध्यक्ष वी शिवदासन कभी भी कर सकते हैं इसकी घोषणा
  • जिला परिषद की सभी 17 सीटों पर तृणमूल ने हासिल की है जीत
आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी तथा उपाध्यक्ष समीर विश्वास के मनोनयन के दो महीने के बाद पार्टी नेतृत्व ने जिला परिषद के नौ कर्माध्यक्षों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी. पार्टी के जिलाध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू इसकी घोषणा कभी भी कर सकते है. यदि बड़ी कोई राजनीतिक परिघटना नही हुई तो इसी सूची की घोषणा की जायेगी. इस सूची के बाद जिले की राजनीति में मेयर सह पाण्डवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी का दबदबा उभर कर सामने आ गया है. जिला परिषद में कुल 17 सीटें हैं तथा सभी पर तृणमूल ने जीत दर्ज की है.
जानकार सूत्रों के अनुसार जिला परिषद में नौ कर्माध्यक्ष बनाये जाने हैं. नौ सदस्यों की सूची को पार्टी नेतृत्व ने अंतिम रूप दे दिया है. अब तक तय नौ में से चार कर्माध्यक्ष पाण्डवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दो प्रखंडों- पाण्डवेश्वर तथा दुर्गापुर फरीदपुर से है. इन दोनों प्रखंडों में जिला परिषद की कुल चार सीट है. चारों सीटों पर विजयी तृणमूल उम्मीदवारों को ही जिला परिषद में कर्माध्यक्ष का पद मिलने से जिले की राजनीति में मेयर सह पाण्डवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी का दबादबा उभर कर सामने आ गया है.
बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय का भी कद बढ़ा है. उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सालानपुर और बाराबनी प्रखण्ड के कुल चार सीटों पर विजयी उम्मीदवारों में से दो को कर्माध्यक्ष का पद मिला है. पार्टी ने रानीगंज विधानसभा को भी प्रमुखता दी है. यहां के दो प्रखंडों में से अंडाल प्रखण्ड के तीन सीटों पर विजयी उम्मीदवारों में से दो को और जामुड़िया प्रखण्ड के एक उम्मीदवार का नाम कर्माध्यक्ष की सूची में शामिल किया गया है.
जिला परिषद के नौ कर्माध्यक्षों में पाण्डवेश्वर विभानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाण्डवेश्वर प्रखण्ड की जिला परिषद सीट संख्या तीन से विजयी अनुभा चक्रबर्ती, सीट संख्या चार से निर्विरोध जीती ज्योति कुमारी ग्वाला, दुर्गापुर फरीदपुर प्रखण्ड सीट संख्या पांच से विजयी सुजीत मुखर्जी तथा सीट संख्या छह से विजयी चुमकी मुखर्जी का नाम शामिल है.
नके साथ ही बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के सालानपुर प्रखण्ड की जिला परिषद सीट संख्या 14 से विजयी मोहम्मद अरमान और बाराबनी प्रखण्ड की सीट संख्या 17 से विजयी पूजा मार्डी, रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अंडाल प्रखण्ड की सीट संख्या सात से विजयी कालोबरण मंडल और सीट संख्या नौ से विजयी मिनती हाजरा भी इनमें शामिल हैं.
जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमुड़िया प्रखण्ड की सीट संख्या 11 से विजयी बकुल मंडल का भी नाम कर्माध्यक्ष की सूची में शामिल किया गया है. इस सूची की घोषणा जल्द ही पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दासू करेंगे.
सनद रहे कि जिला परिषद अध्यक्ष का सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने के कारण मेयर श्री तिवारी के विधानसभा क्षेत्र से इस पद का दावेदार न रहने के कारण यह पद रानीगंज सीट संख्या छह से विजयी उम्मीदवार सुभद्रा बाऊरी को मिला था. कर्माध्यक्ष कि नियुक्ति में मेयर श्री तिवारी के क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों को ही कर्माध्यक्ष की सूची में जगह मिलने से उनका कद जिले में काफी बढ़ गया है.
सनद रहे कि पश्चिम बर्दवान जिला में कुल आठ प्रखण्ड अंतर्गत जिला परिषद की कुल 17 सीट हैं. पंचायत चुनाव में भी पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था तथा जिला परिषद की एक सीट निर्विरोध जीता था. दुर्गापुर नगर निगम चुनाव में भी श्री तिवारी की भूमिका निर्णायक रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola