ePaper

आसनसोल-बर्नपुर इलाके के निवासियों को नहीं होगा जल संकट, हर घर में, हर दिन 24 घंटों होगी जलापूर्ति

Updated at : 03 Nov 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल-बर्नपुर इलाके के निवासियों को नहीं होगा जल संकट, हर घर में, हर दिन 24 घंटों होगी जलापूर्ति

आसनसोल : मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल-बर्नपुर के 54 वार्डों (पुराने 50 वार्ड) में शीघ्र ही 365 दिन 24 घंटों जलापूर्त्ति नगर निगम प्रशासन के स्तर से की जायेगी. इसके लिए राज्य सरकार से आवंटित 21.50 करोड़ रुपये की राशि से इलाके में 14 नये जल मीनार बनाये जायेंगे. अपने कार्यालय कक्ष में […]

विज्ञापन
आसनसोल : मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल-बर्नपुर के 54 वार्डों (पुराने 50 वार्ड) में शीघ्र ही 365 दिन 24 घंटों जलापूर्त्ति नगर निगम प्रशासन के स्तर से की जायेगी. इसके लिए राज्य सरकार से आवंटित 21.50 करोड़ रुपये की राशि से इलाके में 14 नये जल मीनार बनाये जायेंगे. अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक जनवरी, 2020 तक सभी घरों में वाटर कनेक्शन होंगे तथा वाटर कनेक्शन देने के लिए पहली जनवरी, 2019 से आवेदन लिए जायेंगे.
मेयर श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सपनों को साकार करने के लिए कुल्टी विधानसभा इलाके में जलापूर्त्ति को फ्राथमिकता दी जा रही है. लेकिन पुराने नगर निगम इलाके पर भी समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसके लिए 21.50 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है. इससे 14 स्थानों पर वाटर रिजर्वर बनाये जायेंगे.
एक जनवरी, 2020 से पुराने आसनसोल नगर निगम के सभी 50 वार्ड के प्रत्येक घर में हाउस वाटर कनेक्शन पहुंचा दिया जायेगा. कहीं भी किसी स्थान पर स्ट्रीट टेप नहीं रहेगा. जिन लोगों के घरों में हाउस कनेक्शन नहीं है, उनके लिए एक जनवरी, 2019 से निगम मुख्यालय में आवेदन फॉर्म लिए जायेंगे. एक जनवरी 2020 से आसनसोल-बर्नपुर के हर घर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति होगी.
उन्होंने कहा कि देश के पहले नगर निगम इलाके में यह सुविधा मिलेगी. इसके बाद रानीगंज, जामुडिया के पेयजल संकट का भी स्थायी समाधान कर वहां भी 24 घंटे जलापूर्ति व्यवस्था आरंभ की जायेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निवासियों को हर उन्नत परिसेवा देना चाहती है. उपमेयर तब्बसुम आरा, मेयर परिषद सदस्य (जलापूर्ति) पूर्णशशि रॉय, मेयर परिषद सदस्य (सेनिटेशन) लखन ठाकुर, पार्षद अभिजीत आचार्या आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola