दिखेगा हिमांचल प्रदेश के सलोनी की जगटोली शिवमंदिर की प्रतिकृति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : शहर के पुराने पूजा आयोजको में से एक बेनाचिती मध्यांचल स्पोर्टिंग क्लब दुर्गापूजा कमेटी 1968 से दुर्गापूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ कर रहा है. इस वर्ष भी कमेटी की ओर से पूजा की तैयारी बड़े ही धूमधाम से की जा रही है. पूजा कमेटी के सचिव विद्युत मंडल ने बताया […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : शहर के पुराने पूजा आयोजको में से एक बेनाचिती मध्यांचल स्पोर्टिंग क्लब दुर्गापूजा कमेटी 1968 से दुर्गापूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ कर रहा है. इस वर्ष भी कमेटी की ओर से पूजा की तैयारी बड़े ही धूमधाम से की जा रही है.
पूजा कमेटी के सचिव विद्युत मंडल ने बताया कि इस वर्ष हिमांचल के शिव मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. बांस, प्लाइवुड, सोला सहित अन्य सामग्री का उपयोग पंडाल का निर्माण में किया जा रहा है.
सोला का प्रयोग अधिक हो रहा है. मंदिर के परिवेश के अनुसार विद्धुत सज्जा की व्यवस्था की गई है. पंडाल के दोनों किनारे पर विद्युत सज्जा की जायेगी. लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस, दमकल के अलावा फ़र्स्ट एड की भी व्यवस्था रखी गई है.
राज्य पुलिस के अलावा,निजी सुरक्षा कर्मी और स्वयंसेवक की तैनाती की जायेगी. पंडाल और उसके चारो ओर सीसीटीवी लगाये जायेंगे. इसके अलावा पुजा के दौरान रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










