बांकुड़ा में गांधी जयंती पर शांति रैली, चित्रांकन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : युवा एवं खेलकूद मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र बांकुड़ा ने बांकुड़ा क्रिश्चन कॉलेज के एनसीसी 56 बंगाल बटालियन के साथ मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शांति रैली निकाली. यह कॉलेज प्रांगण से टेबलो एवं बैंड पार्टी की धुन पर कैडेट्स एवं अध्यापकों की उपस्थिति में कालेज रोड, मचानतला […]
विज्ञापन
बांकुड़ा : युवा एवं खेलकूद मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र बांकुड़ा ने बांकुड़ा क्रिश्चन कॉलेज के एनसीसी 56 बंगाल बटालियन के साथ मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शांति रैली निकाली. यह कॉलेज प्रांगण से टेबलो एवं बैंड पार्टी की धुन पर कैडेट्स एवं अध्यापकों की उपस्थिति में कालेज रोड, मचानतला होते हुये गंतव्य तक पहुंची.
कॉलेज के अध्यापक प्रणव पुइतुंडी, नेहरू युवा केन्द्र के जिला संयोजक डॉ रजत शुभ्र नस्कर, अध्यापक मनोरंजन चक्रवर्ती, अनुरव बनर्जी, सुभाष नंदी, श्यामल पालित, संजीव दे, विभिन्न पुलिस अधिकारियों, एनसीसी प्रोग्राम अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपिता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. बांकुड़ा गांधी विचार परिषद ने स्वच्छ ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छ्ता अभियान एवं चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की.
परिषद के सचिव कल्याण राय ने कहा कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. नेहरू युवा केंद्र की मदद से ‘स्वच्छता ही सेवा’ नारे के तहत सफाई अभियान चलाया गया. नेहरू युवा केंद्र के जिला संयोजक डॉ रजत शुभ्र नस्कर, अध्यापक अनुरभ बनर्जी एवं परिषद के सदस्य उपस्थित थे.
राज्य चारूकला पर्षद ने जिला तथ्य एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से गांधी विचार परिषद के सभागृह में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की. नौ से 12 वर्ष के 31 बच्चों को लेकर महात्मा गांधी के ऊपर चित्रांकन किया. बांकुडा में 31 बच्चों ने भाग लिया. प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










