बालुरघाट : गरीब बच्चे जारी रखेंगे पढ़ाई
Updated at : 06 Sep 2018 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

बालुरघाट : इच्छा नामक एक स्वयंसेवी संगठन ने 6 छात्र-छात्राओं के पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ली है. यह सभी विद्यार्थी काफी गरीब परिवार के हैं. पढ़ाई लिखाई करने में इनके सामने आर्थिक परेशानी आ रही थी. इनकी पढ़ाई लिखाई आगे भी जारी रहे, इसी को ध्यान में रखते हुए इस स्वयंसेवी संगठन ने […]
विज्ञापन
बालुरघाट : इच्छा नामक एक स्वयंसेवी संगठन ने 6 छात्र-छात्राओं के पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ली है. यह सभी विद्यार्थी काफी गरीब परिवार के हैं. पढ़ाई लिखाई करने में इनके सामने आर्थिक परेशानी आ रही थी.
इनकी पढ़ाई लिखाई आगे भी जारी रहे, इसी को ध्यान में रखते हुए इस स्वयंसेवी संगठन ने इनके पढ़ाई लिखाई में होने वाले खर्च को उठाने का जिम्मा लिया है. बुधवार को मनमोहन, साहेब, उदय, सुमना, उदय देव नामक इन छात्र-छात्राओं को संगठन की ओर से मदद की गई है.
दरअसल गरीब मेधावी बच्चों की सहायता के लिए कुछ शिक्षकों ने ही इच्छा नामक इस स्वयंसेवी संगठन का गठन किया है. विद्या निकेतन की प्रधान शिक्षिका नंदिता दास ने बताया है कि यह एक अच्छा प्रयास है. आने वाले दिनों में और भी कई बच्चों की मदद की जाएगी. कुछ इसी तरह की बातें स्कूल शिक्षक तुहिन शुभ्र मंडल ने भी कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




