पूर्व बर्दवान जिले में मना उत्सव, 65 फीसदी है निर्विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2018 11:34 PM (IST)
विज्ञापन

बर्दवान : पंचायत चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत तृणमूल कर्मियों ने हर्षोल्लास किके साथ किया. पूर्व बर्दवान जिले में अबीर खेला गया. मिठाई खिलायी गई. जिला परिषद, पंचायत समिति तथा पंचायत प्रधान के पदों को लेकर चर्चा शुरु हो गई. जिले मे कुल 215 ग्राम पंचायत की 3234 सीटो मे 2103 सीटो […]
विज्ञापन
बर्दवान : पंचायत चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत तृणमूल कर्मियों ने हर्षोल्लास किके साथ किया. पूर्व बर्दवान जिले में अबीर खेला गया. मिठाई खिलायी गई. जिला परिषद, पंचायत समिति तथा पंचायत प्रधान के पदों को लेकर चर्चा शुरु हो गई. जिले मे कुल 215 ग्राम पंचायत की 3234 सीटो मे 2103 सीटो मे तृणमूल ने निर्विरोध जीत दर्ज की है जो 65 फीसदी है.
पंचायत समिति के 618 सीटो मे 396 सीटो मे चुनाव नहीं हुआ, यानी 64 फीसदी निर्विरोध जीत दर्ज हुई. जिला परिषद के 58 सीटो मे सिर्फ 17 सीटो मे चुनाव आयोजित नही हुआ, यानी 29 फीसदी सीटो मे बिरोधी प्रत्याशी नहीं दे सके. उल्लेखनीय है कि जिले मे 21 ग्राम पंचायत मे पंचायत के प्रधान और उपप्रधानो का चयन प्रक्रिया शुरु हो गई.
पूर्बस्थली और मेमारी दो नंबर प्रखंड मे पार्टी का आदेश पर प्रधान और उपप्रधान का चयन किया गया. खंडघोष मे पार्टी कार्यालय पर कब्जा करने के दौरान दो गोष्ठियों मे विवाद हो गया. नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य नुरुल हसन ने समर्थको के साथ उत्सव का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि कटवा अनुमंडल मे किसी भी सीट पर चुनाव नही हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










