पांच दिनों से अन्न का एक दाना भी नहीं गया पेट में, घर में अस्वस्थ मिले मां-बेटा

Updated at : 29 Jul 2018 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
पांच दिनों से अन्न का एक दाना भी नहीं गया पेट में, घर में अस्वस्थ मिले मां-बेटा

पानागढ़ : दिल्ली में भूख से तीन बच्चों की मौत ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया. राजधानी दिल्ली की यह हृदयविदारक घटना से लोग अभी उबर नहीं पाये है कि रविवार को इसी तरह की एक घटना वीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना के तालोया ग्राम में प्रकाश में आयी है. गांव के एक […]

विज्ञापन

पानागढ़ : दिल्ली में भूख से तीन बच्चों की मौत ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया. राजधानी दिल्ली की यह हृदयविदारक घटना से लोग अभी उबर नहीं पाये है कि रविवार को इसी तरह की एक घटना वीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना के तालोया ग्राम में प्रकाश में आयी है. गांव के एक घर में दाने-दाने को मोहताज मां-बेटे अस्वस्थ पाये गये. पांच दिनों से अन्न का एक दाना पेट में नहीं गया है. भूख के कारण ये अस्वस्थ हो गये हैं. घटना के प्रकाश में आने के बाद से स्थानीय प्रशासन व पंचायत समेत इलाके में खलबली मच गयी.

आनन-फानन में घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पंचायत प्रधान ने भुखमरी से पीड़ित परिवार को अनाज मुहैया कराया. जानकारी के मुताबिक इन्हें सरकारी की कोई सुविधा नहीं मिल रही है. राशन में चावल, गेहूं खरीदने तक के भी पैसे इनके पास नहीं हैं. इसी कारण मां-बेटा भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं. पेट में एक दाना तक नहीं है. दोनों घर में बीमार अवस्था में पड़े मिले. मीडिया में खबर आने के बाद से स्थानीय पंचायत ने घटना को लेकर आनन-फानन में मदद का आश्वासन दिया है.

पीड़िता लक्खी मुर्मू(65) ने कहा कि 10 वर्ष पूर्व पति राम मुर्मू काम के सिलसिले में दिल्ली गये. उसके बाद आज तक वे लौटकर नहीं आये. पति की अनुपस्थिति में भीख मांग कर दो पुत्रों को लेकर किसी तरह गुजर बसर करती रही. पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश, अस्वस्थता के कारण वह बाहर नहीं निकल पायी. घर में अन्न का एक दाना नहीं है. इसी कारण पांच दिनों से उन्हें खाना नसीब नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि बड़ा पुत्र उन्हें छोड़कर अलग रहता है.

उन्होंने बताया कि आर्थिक अभाव के कारण ही भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हुई है. पांच दिन से बिना कुछ खाये घर में पड़े हैं.

पंचायत से आवेदन किया गया था लेकिन कोई सरकारी मदद नहीं मिली है. घर में पांच पैसा नहीं है ताकि कुछ खरीद कर खा सकें. ऐसी विकट स्थिति में मां और पुत्र घर में भुखमरी के कारण अस्वस्थ हो गये. पंचायत प्रधान हज मोहम्मद शेख ने बताया कि मीडिया से उन्हें खबर मिली. इस घटना की भनक तक नहीं मिल पाई. उन्होंने जल्द ही पीड़ित परिवार को अनाज तथा अन्य सरकारी सुविधाओं को मुहैया कराने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola