नाबालिग से छेड़खानी के प्रयास में तीन गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : बुदबुद थाना की पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के प्रयास मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया. सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गई. आरोपियों को 14 दिनों के लिए जेल हिरासत भेज दिया गया. पकड़े गये लोगों में सोनाई ग्राम निवासी भोला बाउरी, छोटू बाउरी […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : बुदबुद थाना की पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के प्रयास मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया. सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गई. आरोपियों को 14 दिनों के लिए जेल हिरासत भेज दिया गया. पकड़े गये लोगों में सोनाई ग्राम निवासी भोला बाउरी, छोटू बाउरी एवं विधान बाउरी शामिल हैं.
इनके खिलाफ छह मई को मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने बताया कि छह मई को पीड़िता के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया था. इलाके से फरार हो जाने के कारण इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी. सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर इलाके से तीनों आरोपियों को पकड़ा गया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










