आवास में चोरी मामले में चार गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2018 12:57 AM
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने शहर के विभिन्न आवासों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया. अदालत ने उन्हें 12 दिनों के लिये पुलिस रिमांड में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में बेनचिति सेंट्रल स्टोर निवासी गोपाल टुडू, इस्पातनगर के अकबर […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने शहर के विभिन्न आवासों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया. अदालत ने उन्हें 12 दिनों के लिये पुलिस रिमांड में भेज दिया.
गिरफ्तार आरोपियों में बेनचिति सेंट्रल स्टोर निवासी गोपाल टुडू, इस्पातनगर के अकबर रोड निवासी रियाजुल खान, मोचीपाड़ा झोपड़ी पट्टी निवासी अजय विश्वास एवं कार्तिक राय शामिल हैं. जांच कर रही पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ इसके पहले भी थानों में मामले दर्ज हैं. रिमांड अवधि के दौरान इनसे पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










