Amit Shah : अमित शाह ने किया कटाक्ष कहा, तृणमूल के शासन में बंगाल में घुसपैठ बेरोकटोक जारी
Published by : Shinki Singh Updated At : 23 Apr 2024 3:11 PM
Amit Shah : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा,ममता दीदी ने मोदी जी के प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया. उनका डर है कि अगर मोदीजी का प्रोजेक्ट यहां लागू हुआ तो बंगाल की जनता मोदीजी की हो जायेगी.
Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के रायगंज के करणदिघी में रैली को संबोधित करते हुए कहा, 30 सीटें जीता दीजिए ममता दीदी की हिम्मत नहीं है कि बंगाल के गरीबों के हक पर संत्रास करने की. कट मनी को भाजपा समाप्त कर देगी. अमित शाह (Amit Shah) ने कहा आपने 18 सीटें दी हैं. मोदी जी ने राम मंदिर दिया. आज हनुमान जयंती का दिन है और 22 जनवरी, 2024 को मोदी जी ने राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा करने का काम किया है. 500 वर्षों से रामलला को टेंट में बिठाकर रखा था. बंगाल वालों ने 2019 में 18 सीटें दीं और राम मंदिर का केस भी जीता. मोदी जी ने राम मंदिर का भूमि पूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी. आप इस बार 35 सीटें दीजिए. मैं घुसपैठ रोकूंगा. अमित शाह ने बंगाल में 30 से 35 सीटें मिलने का भी दावा किया.
बंगाल में कमीशन की संस्कृति और भ्रष्टाचार बंद होना चाहिए : अमित शाह
अमित शाह ने कहा, एक ओर तो दीदी आप घुसपैठियों को प्रदेश में आने दे रही हो. दूसरी ओर शरणार्थियों की नागरिकता का विरोध कर रही हो. कांग्रेस पार्टी या ममता बनर्जी की हिम्मत नहीं है कि वो सीएए को हटा सके. हर हिंदू शरणार्थी को नागरिकता मिलेगी.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा,ममता दीदी ने मोदी जी के प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया. उनका डर है कि अगर मोदीजी का प्रोजेक्ट यहां लागू हुआ तो बंगाल की जनता मोदीजी की हो जायेगी.
तृणमूल के शासन में पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बेरोकटोक जारी : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मां, माटी, मानुष का नारा देकर ममता बनर्जी सत्ता में आई थीं. मां को तो संदेशखाली में अपमानित किया. माटी को बांग्लादेशी घुसपैठियों के हवाले किया और मानुष को भ्रष्टाचार और हिंसा करके समाप्त किया. अब समय आ गया है टीएमसी को सबक सिखाने का. ममता बनर्जी के राज में चुनावी हिंसा होती है. पंचायत चुनाव के दौरान 200-200 लोग मारे जाते हैं. लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद लोगों की हत्या होती है. देशभर में चुनाव होते हैं, कहीं हिंसा नहीं होती है, बंगाल में चुनावी हिंसा होती है इसका कारण सिर्फ टीएमसी है. संदेशखाली में वोट बैंक के लिए ममता दीदी ने गरीब लाचार माताओं-बहनों पर अत्याचार होने दिया. संदेशखाली की माताओं-बहनों ने संघर्ष किया और हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया और ममता दीदी के सारे चट्टे-बट्टे आज जेल में हैं.
Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तृणमूल पर कटाक्ष, बंगाल का विकास नहीं चाहती ममता सरकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










