मुंबई में पति की हत्या की आरोपी स्वरूपनगर से की गयी गिरफ्तार

मुंबई के भंडारा थाना क्षेत्र में रहने के दौरान पति की हत्या कर भागी उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर के गोविंदपुर ग्राम पंचायत के तरणीपुर इलाके की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है
मुंबई से पुलिस की टीम पहुंची थी स्वरूपनगर प्रतिनिधि, बशीरहाट . काम के सिलसिले में मुंबई के भंडारा थाना क्षेत्र में रहने के दौरान पति की हत्या कर भागी उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर के गोविंदपुर ग्राम पंचायत के तरणीपुर इलाके की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला का नाम रोजिना मंडल है. मृत पति का नाम जलाल मंडल है. मुंबई के भंडारा थाने से एक महिला पुलिस कांस्टेबल सहित तीन पुलिस कर्मियों की एक टीम स्वरूपनगर पहुंची और रोजिना को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि पति-पत्नी दोनों काम के सिलसिले में मुंबई के भंडारा थाना क्षेत्र में एक किराये के घर में रहते थे. वहां जलाल राजमिस्त्री का काम करता था. अचानक कुछ दिनों पहले रोजिना अकेले ही स्वरूपनगर स्थित अपने घर चली आयी थी. इसके बाद मुंबई से भंडारा थाने की टीम जब स्वरूपनगर पहुंची, तो पत्नी के कारनामे का भंडाफोड़ हुआ. तब पता चला कि महिला अपने पति की हत्या कर भाग आयी है. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पुलिस को पता चला है कि जलाल और रोजिना के बीच किसी बात को लेकर एक दिन झगड़ा हुआ था. गुस्से में आकर रोजिना ने अपने पति की हत्या कर दी थी और फरार होकर स्वरूपनगर आ गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










