WB News : तृणमूल ने की भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की मांग

Updated at : 06 May 2024 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
WB News : तृणमूल ने की भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की मांग

तृणमूल ने बनगांव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शांतनु ठाकुर पर नामांकन पत्र में गलत व अपूर्ण जानकारी देने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है.

विज्ञापन

कोलकाता.

तृणमूल ने बनगांव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शांतनु ठाकुर पर नामांकन पत्र में गलत व अपूर्ण जानकारी देने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है. तृणमूल की राज्यसभा सदस्य ममता बाला ठाकुर ने दावा किया कि शांतनु ठाकुर ने नामांकन पत्र में अपनी आय का गलत विवरण दिया है.

उन्होंने अपनी आय को शून्य बताया है जबकि चार लाख रुपये का आयकर दिया है. जिनकी कोई आय नहीं है, वह आयकर कैसे दे रहे हैं? उनकी पत्नी सोमा ठाकुर पीआर ठाकुर विद्यापीठ में नौकरी करती हैं, उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी है. शांतनु ठाकुर ने अपनी पत्नी के नाम पर जो संपत्ति खरीदी है, उसे भी गोपनीय रखा है. गलत व अपूर्ण जानकारी देने के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द की जानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola