अभिषेक का जलपाईगुड़ी दौरा आज

रविवार को जलपाईगुड़ी में तेज बारिश और आंधी के कारण काफी तबाही हुई
कोलकाता. रविवार को जलपाईगुड़ी में तेज बारिश और आंधी के कारण काफी तबाही हुई. सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से बताया गया कि पीड़ितों की यथासंभव मदद के लिए सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी जलपाईगुड़ी में अपनी पार्टी के नेताओं के संपर्क में हैं. सोमवार को श्री बनर्जी के जलपाईगुड़ी दौरा करने की बात है. इस दिन वह अपराह्न जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भी जायेंगे और वहां इलाजरत घायलों और उनके परिजनों से मिलेंगे. इधर, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर श्री बनर्जी के सोमवार को ही सिलीगुड़ी में तृणमूल नेताओं के साथ बैठक करने की बात है. इसके अगले दिन यानी मंगलवार को उनके कूचबिहार में तृणमूल नेताओं के साथ बैठक करने की बात है, जबकि तीन को बीरभूम में, चार अप्रैल को झाड़ग्राम व घाटाल और पांच अप्रैल को मालदा में अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










