12 को बाली में होगी अभिषेक की सभा, अधिकारियों ने की बैठक

12 मई को बाली में अभिषेक बनर्जी की सभा होगी. हावड़ा लोकसभा के तृणमूल प्रत्याशी प्रसून बनर्जी के समर्थन में हावड़ा जिला तृणमूल युवा कांग्रेस द्वारा एक सभा का आयोजन किया जाना है.
हावड़ा. 12 मई को बाली में अभिषेक बनर्जी की सभा होगी. हावड़ा लोकसभा के तृणमूल प्रत्याशी प्रसून बनर्जी के समर्थन में हावड़ा जिला तृणमूल युवा कांग्रेस द्वारा एक सभा का आयोजन किया जाना है. सभा में मुख्य वक्ता के तौर पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी उपस्थित रहेंगे. सभा स्थल बाली के एसी मैदान में बुधवार को हावड़ा जिला तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने निरीक्षण किया. इस दौरान बाली के विधायक डॉ राणा चटर्जी भी मौजूद रहे. साथ ही हावड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस के महासचिव तफजील अहमद, हावड़ा तृणमूल कांग्रेस के भाष्कर गोपाल चटर्जी, बाली ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजित चक्रवर्ती के साथ हावड़ा तृणमूल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भीम पांडेय उपस्थित रहे. तृणमूल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी हेलीकॉप्टर से पहले लिलुआ पहुंचेंगे. ऐसे में लिलुआ रेलवे कॉलोनी के एक मैदान में हेलीपैड भी तैयार किया जा रहा है. इसके लिए रेलवे से अनुमति मांगी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










