Abhishek Banerjee : अभिषेक बनर्जी का तंज, यदि केजरीवाल जेल में हो सकते है तो जेपी नड्डा क्यों नहीं किसी मीडिया ने पूछा हैं

Updated:
विज्ञापन
Abhishek Banerjee : अभिषेक बनर्जी का तंज, यदि केजरीवाल जेल में हो सकते है तो जेपी नड्डा क्यों नहीं किसी मीडिया ने पूछा हैं

Abhishek Banerjee : चुनाव के दौरान कौन क्या बोल रहा है इससे तृणमूल को कोई फर्क नहीं पड़ता. भाजपा के पैरों तले जमीन खिसक गई है. आगामी 4 जून को इसका रिजल्ट सामने होगा.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने कहा, ईडी और सीबीआई भाजपा के इशारे पर काम कर रही है आज केजरीवाल जेल में है तो जेपी नड्डा क्यों नहीं जेल में है. क्या किसी मीडिया ने ईडी से यह सवाल किया है. गुरुवार को पूर्व बर्दवान जिले के कालना में तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी डॉक्टर शर्मिला सरकार के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अभिषेक बनर्जी ने उक्त बातें कही. बिना भाजपा का नाम लिए ही उन्होंने भाजपा और ईडी पर जमकर निशाना साधा.

सिर्फ केजरीवाल ही क्यों दाेषी है : अभिषेक बनर्जी

इस दौरान उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा की ईडी ने केजरीवाल को अरेस्ट किया. आप भाजपा से प्रश्न न कर मुझसे कर रहे है. मैं आप के दस सवालों का जवाब दूंगा,लेकिन किसी मिडिया ने ईडी और भाजपा से सवाल किया है.जिस लिकर स्टांप की बात हो रही है उसका 95 प्रतिशत भाजपा को गया है. यदि केजरीवाल दोषी है तो जेपी नड्डा क्याें नहीं जेल में है.

Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तृणमूल पर कटाक्ष, बंगाल का विकास नहीं चाहती ममता सरकार

आगामी 4 जून को आएगा चुनाव का रिजल्ट

इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के माध्यम से रुपये का लेन देन हुआ है इसका क्या मतलब है. वह भाजपा या प्रधानमंत्री ही जानते है. क्या चेक और एन एफ टी के माध्यम से यदि लेन देन होता तो क्या पता नहीं चलेगा.बैंक से सारा डिटेल्स यहां भी मिल जाएगा. चुनाव के दौरान कौन क्या बोल रहा है इससे तृणमूल को कोई फर्क नहीं पड़ता. भाजपा के पैरों तले जमीन खिसक गई है. आगामी 4 जून को इसका रिजल्ट सामने होगा. इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने कहा की बर्दवान पूर्व लोकसभा सीट के सभी सात विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस का रिजल्ट पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार काफी बेहतर होगी. तृणमूल के जीत का मार्जिन भी काफी बढ़ेगा.

WB News : ओडिशा के जाजपुर में हुए बस हादसे में 32 लोग है बंगाल के, 5 की मौत, म���ता बनर्जी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola