भाई की पत्नी को नहाते देखने के आरोप में जेठ गिरफ्तार
Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता: अपने घर के बाथरुम में भाई की पत्नी को नहाते हुए देखने के आरोप में नेताजीनगर थाने की पुलिस ने उसके जेठ को गिरफ्तार कर लिया. घटना नेताजीनगर इलाके के पद्दोपुकुर रोड की है. हकीकत का पता चलने पर पीड़िता (35) ने नेताजीनगर इलाके में इसकी शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में उसने पुलिस को […]
विज्ञापन
कोलकाता: अपने घर के बाथरुम में भाई की पत्नी को नहाते हुए देखने के आरोप में नेताजीनगर थाने की पुलिस ने उसके जेठ को गिरफ्तार कर लिया. घटना नेताजीनगर इलाके के पद्दोपुकुर रोड की है. हकीकत का पता चलने पर पीड़िता (35) ने नेताजीनगर इलाके में इसकी शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को घर के बाथरुम में नहा रही थी.
उसी समय उसे आभास हुआ कि कोई उसे देख रहा है. अचानक दरवाजा खोलने पर उसने देखा कि 48 वर्षीय उसका जेठ बाथरुम के दरवाजे के लॉकिंग छेद से उसे नहाते हुए देख रहा है.
पीड़िता का आरोप है कि पकड़े जाने के बाद उसने इसका विरोध किया तो उसका जेठ उसे अपशब्द कहते हुए उसके साथ छेड़खानी करने लगा. इसके बाद उसने इसकी शिकायत नेताजीनगर थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




